डर से घर छोड़ चुके भाजपा कार्यकर्ताओं को लाने का काम शुरू

दुर्गापुर चुनाव परिणाम आने के बाद से डर से कई कार्यकर्ता घर छोड़कर फरार है। उन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:56 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 12:56 AM (IST)
डर से घर छोड़ चुके भाजपा कार्यकर्ताओं को लाने का काम शुरू
डर से घर छोड़ चुके भाजपा कार्यकर्ताओं को लाने का काम शुरू

दुर्गापुर : चुनाव परिणाम आने के बाद से डर से कई कार्यकर्ता घर छोड़कर फरार है। उन लोगों को वापस घर लाने का प्रयास तृणमूल कांग्रेस की ओर से किया जा रहा है। इस क्रम में शहर के तीन नंबर वार्ड में एक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार को पार्षद धृति बनर्जी ने खाद्य सामग्री दी व घर छोड़कर फरार व्यक्ति को घर लाने का आश्वासन दिया। वहीं दुर्गापुर शहर के 23 नंबर वार्ड बीओजीएल कॉलोनी में दो भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद देवव्रत साईं ने घर पहुंचाया। साईं ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि सभी लोग शांति से रहे। दूसरी ओर तीन नंबर वार्ड की पार्षद धृति दुलाल दास नामक भाजपा कार्यकर्ता के घर गई। जो चुनाव परिणाम आने के दिन से घर छोड़कर फरार है। धृति ने कहा कि उनकी समस्या की जानकारी मिली थी। इसके बाद कुछ खाद्य सामग्री लेकर उनके घर आई एवं परिवार वालों को दुलाल को वापस बुलाने को कहा है। ताकि वे लोग ठीक से रह सके।

पांडवेश्वर में भाजपाइयों के घरों पर हमला

पांडवेश्वर : राज्य में तीसरी बार तृणमूल को बड़ी जीत मिली है। ममता बनर्जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री का शपथ लिया है। लेकिन राजनीतिक हिसा की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। पांडवेश्वर में भी आएं दिन भाजपाइयों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बार पांडवेश्वर के जमाई पाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता लक्खी माझी के घर में अराजक तत्वों ने आग लगा दिया। जिसमें घर को काफी नुकसान हुआ। वहीं तृणमूल से भाजपा में गए पंचायत सदस्य गणेश नोनिया के घर पर भी अराजक तत्वों ने हमला किया। हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। हालांकि तृणमूल ने आरोप को गलत बताया है। पीड़ित परिवार की ओर से थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।

chat bot
आपका साथी