हिसा रोकने को नितुरिया में अ‌र्द्धसैनिक बलों का मार्च

संवाद सहयोगी सांकतोड़िया चुनाव के बाद हिसा को रोकने के लिए नितुरिया थाना क्षेत्र के कइ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:12 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:12 PM (IST)
हिसा रोकने को नितुरिया में अ‌र्द्धसैनिक बलों का मार्च
हिसा रोकने को नितुरिया में अ‌र्द्धसैनिक बलों का मार्च

संवाद सहयोगी, सांकतोड़िया : चुनाव के बाद हिसा को रोकने के लिए नितुरिया थाना क्षेत्र के कई भागों में नितुरिया पुलिस और केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों ने रविवार को मार्च किया एवं उपद्रवियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का संदेश दिया। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद राज्य के कई जिलों में हिसा जारी है। इसे देखते हुए नितुरिया थाना क्षेत्र के पारबेलिया कोलियरी, न्यूकॉलोनी, आमडांगा, पारबेलिया 8 नंबर मोड़, काली मेला सहित थाना क्षेत्र के अन्य कई भागों में रविवार को केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों ने स्थानीय पुलिस के नेतृत्व में रूट मार्च किया।

मालूम हो कि नितुरिया रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जहां से लगातार दो बार तृणमूल के पूर्ण चंद्र बाउरी को जीत मिली थी। इस बार उन्हें नहीं मिला था। उनकी जगह हजारी बाउरी को तृणमूल ने मैदान में उतारा था, जिन्हें भाजपा प्रत्याशी विवेकानंद बाउरी से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अंचल में किसी प्रकार की अशांति की कोई खबर नहीं है।

chat bot
आपका साथी