जंगल की सफाई के दौरान मिले पांच सौ के कई नोट

जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर इस्पातनगरी के सी-जोन इलाके में सोमवार को सफाई कर्मियो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:56 PM (IST)
जंगल की सफाई के दौरान मिले पांच सौ के कई नोट
जंगल की सफाई के दौरान मिले पांच सौ के कई नोट

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर इस्पातनगरी के सी-जोन इलाके में सोमवार को सफाई कर्मियों को एक बैग मिला, जिसमें पांच सौ के कई नोट मिले। हालांकि सभी पुराने नोट थे, जिसे सरकार ने रद कर दिया है। सूचना मिलने पर दुर्गापुर थाने की पुलिस पहुंची एवं नोट को जब्त कर ले गई। नोट बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। अनुमान किया जा रहा है कि तकरीबन 40-50 हजार रुपया था।

सोमवार की सुबह दुर्गापुर नगर निगम के कर्मियों को सी-जोन इलाके में जंगल की सफाई के लिए लगाया गया था। सीएमईआरआइ कालोनी संलग्न इलाके में वे लोग सफाई कर रहे थे। तभी उनकी नजर कुछ नोट पर पड़ी, देखा कि कई पांच सौ रुपया का नोट था। जंगल के अंदर गए तो बैग मिला, जिसमें यह नोट थे। सफाई कर्मियों ने अपने सुपरवाइजर को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई एवं पुलिस ने पहुंचकर सभी नोटों को जब्त कर लिया। सफाई कर्मी अनिता बाउरी ने कहा कि काम कर रही थी, तभी देखा कि कई पुराने नोट पड़े हुए हैं। सुपरवाइजर भूमि खान ने कहा कि नोट मिलने की सूचना पाकर मैं यहां पहुंचा एवं सभी नोट को एकसाथ करने को कहा एवं पुलिस को सूचना दी गई। मालूम हो कि वर्ष 2016 के नवंबर में पांच सौ का नोट रद कर दिया गया था। जिसके पांच साल बाद इतने नोट मिलने की घटना हुई। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि सभी पुराने नोट है, कैसे यहां पहुंचे, इसकी जांच होगी।

chat bot
आपका साथी