फेरो स्क्रैप निगम लि. के कर्मियों का जल्द हो वेतन समझौता

बर्नपुर बर्नपुर इंटक कार्यालय में रविवार को फेरो स्क्रैप निगम परमानेंट इंप्लाइज यूनियन की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:50 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:17 AM (IST)
फेरो स्क्रैप निगम लि. के कर्मियों का जल्द हो वेतन समझौता
फेरो स्क्रैप निगम लि. के कर्मियों का जल्द हो वेतन समझौता

बर्नपुर : बर्नपुर इंटक कार्यालय में रविवार को फेरो स्क्रैप निगम परमानेंट इंप्लाइज यूनियन की बैठक हुई। जिसमें फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के कर्मियों के वेतन समझौता और दुर्गापूजा बोनस दिलाने पर विशेष चर्चा हुई। इन दोनों मुद्दों को लेकर आगामी 29 सितंबर को वर्चुअल बैठक भी होगी। यूनियन के अध्यक्ष हरजीत सिंह भी इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक के दौरान यूनियन नेता हरजीत सिंह ने कहा कि यूनियन की बैठक में 29 को होनेवाली वर्चुअल बैठक पर चर्चा हुई। इसमें एफएसएनएल प्रबंधन का प्रस्ताव आया है कि 10 वर्ष का वेतन समझौता और बोनस होगा। इसमें हमलोग अपनी मांग भी रखेंगे। पिछली बार एक जनवरी 2012 को वेतन समझौता हुआ था। विगत एक जनवरी 2017 से वेतन समझौता बाकी है। कंपनी ने लाभ अच्छा किया है और उत्पादन भी अच्छा किया है। इसलिए वेतन समझौता जल्द से जल्द होना चाहिए। इस बार विगत वर्ष से अधिक बोनस की मांग की जाएगी। विगत वर्ष 26 करोड़ 58 लाख का लाभ हुआ था। इस बार लगभग 31 करोड़ का लाभ हुआ है। इस बार 12 हजार से अधिक बोनस की मांग की जाएगी। हमलोगों का प्रयास रहेगा कि सेल की जो गाइडलाइन आए, इसी तरह से वेज रिवीजन एफएसएनएल का हो। एक जनवरी 2017 से अधिकारियों का वेज रिवीजन हो गया है। नॉन एक्जीक्यूटिव का वेज रिवीजन नहीं हुआ है, यह दुखद है। इस दौरान एफएसएनएल यूनियन से महासचिव सौमेन दत्त, सहायक सचिव प्रवीर बनर्जी, बी दासगुप्ता, कमलेश सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी