अंडाल में सिघारन नदी में डूबने से किसान की मौत

संवाद सहयोगी अंडाल अंडाल थाना के दीर्घनाला ब्रिज के समीप सिघारन नदी में डूबने से 42 वर्षीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:03 PM (IST)
अंडाल में सिघारन नदी में डूबने से किसान की मौत
अंडाल में सिघारन नदी में डूबने से किसान की मौत

संवाद सहयोगी, अंडाल : अंडाल थाना के दीर्घनाला ब्रिज के समीप सिघारन नदी में डूबने से 42 वर्षीय विनय मंडल नामक किसान की मौत हो गई। घटना के तकरीबन बीस घंटा बाद नदी से शव बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दीर्घनाला गांव का ही निवासी था, इलाके में शोक की लहर देखी गई। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विनय मंडल रविवार की दोपहर घर से अपने खेत में काम करने के लिए निकला था। जहां शाम पांच बजे तक घर नहीं लौटा, जिससे परिवार वालों को चिता हुई। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरु की। सिघारन नदी में भी उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन रात हो जाने के कारण नदी में तलाशी अभियान को बंद कर दिया गया था। सोमवार की सुबह आसनसोल से आपदा प्रबंधन टीम के सदस्यों को बुलाया गया, जिन्होंने नदी में विनय की तलाशी शुरु की। कुछ देर तलाशी के बाद श्रीरामपुर के समीप उसका शव नदी से बरामद हुआ, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर युवा तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूपेश यादव, गोविद भट्टाचार्य समेत अन्य लोग भी पहुंचे। गांव निवासी तपन मंडल ने कहा कि वह प्रत्येक दिन दोपहर में अपने खेतों पर काम करने जाता था, जहां से नदी में स्नान कर संध्या समय घर आता था। रविवार को शाम छह बजे तक घर नहीं आया, तब जाकर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

chat bot
आपका साथी