चुनाव बाद ब‌र्द्धमान में भाजपा-तृणमूल में झड़प

संवाद सहयोगी ब‌र्द्धमान मतदान के बाद ब‌र्द्धमान शहर में भाजपा व तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच मा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:50 PM (IST)
चुनाव बाद ब‌र्द्धमान में भाजपा-तृणमूल में झड़प
चुनाव बाद ब‌र्द्धमान में भाजपा-तृणमूल में झड़प

संवाद सहयोगी, ब‌र्द्धमान : मतदान के बाद ब‌र्द्धमान शहर में भाजपा व तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे शहर में अशांति देखने को मिली। शनिवार की देर संध्या से ही बवाल शुरू हुआ। जो रात में नियंत्रित हो गया था। लेकिन रविवार की सुबह फिर से वह अशांति देखी गई। विभिन्न जगह दोनों दलों के समर्थक आपस में भीड़ गए है। जहां कई बाइक, साइकिल को आग के हवाले कर दिया। यहां तक की घरों में भी तोड़फोड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला एवं इलाके में छापेमारी कर कुछ को हिरासत में लिया।

शनिवार की देर संध्या मतदान समाप्त होने के बाद तृणमूल कांग्रेस समर्थकों की पिटाई का आरोप भाजपा पर लगा। जिसके विरोध में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी खोकन दास के नेतृत्व में रास्ते पर विरोध प्रदर्शन किया गया। रात में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। लेकिन रविवार की सुबह फिर से शहर के कई इलाकों में अशांति शुरू हो गई। यहां तक की खोकन दास के साथ भी मारपीट हुई, कई अन्य तृकां कार्यकर्ताओं की पिटाई भाजपाइयों ने की। वहीं घरों में भी तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। एक क्लब में भी अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की एवं कुछ बाइक को आग के हवाले कर दिया।

शहर के लखीपुरमाठ, कंचननगर, रसीकपुर, दुबाराज, मेहेंदीबागान, नीलपुर में अशांति देखी गई। जिसकी सूचना मिलने पर ब‌र्द्धमान के थाना प्रभारी पिटू साहा के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस इलाके में गई एवं स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की ओर से इलाके में अभियान चलाया, जहां से कुछ अराजक तत्वों ने गिरफ्तार किया। दोनों दलों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी