बीस घंटा बाद अजय नदी में डूबे युवक का शव बरामद

संवाद सहयोगी पांडवेश्वर पांडवेश्वर इलाके में अजय नदी में डूबे युवक का शव बीस घंटा बाद ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:03 PM (IST)
बीस घंटा बाद अजय नदी में डूबे युवक का शव बरामद
बीस घंटा बाद अजय नदी में डूबे युवक का शव बरामद

संवाद सहयोगी, पांडवेश्वर : पांडवेश्वर इलाके में अजय नदी में डूबे युवक का शव बीस घंटा बाद बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसकी पहचान बीस वर्षीय धर्मेंद्र ठाकुर के रूप में हुई। वह पांडवेश्वर के रामनगर दो नंबर इलाके का निवासी था।

धर्मेंद्र शुक्रवार को शाम तकरीबन तीन बजे अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। जैसे उसने नदी में छलांग लगाई, वह नदी में डूब गया। कुछ देर बाद भी जब युवक पानी से बाहर नहीं निकला तो उसके साथियों को संदेह हुआ। दोस्तों ने नदी में उसकी तलाश शुरु की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची एवं युवक की खोजबीन शुरू की। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण तलाशी अभियान बंद हो गया। रविवार सुबह से आपदा प्रबंधन टीम युवक की तलाश में जुट गई। अंत में सुबह 11 बजे युवक का शव बरामद हुआ। पिता अशोक ठाकुर ने बताया कि शाम को पुलिस से बेटे के अजय नदी में डूबने की सूचना मिली।

व्यवसायी के निधन पर शोकसभा : जेके नगर बाजार के स्वर्ण व्यवसायी लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक रामजी प्रसाद (74) के निधन के बाद रविवार को जेके नगर बाजार व्यवसाय समिति द्वारा जेके नगर बाजार में शोकसभा की गई। इस दौरान बाजार के सभी व्यवसायियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। व्यवसायी गिरिराज प्रसाद बर्मन, सुधीर सिंह, कपिल दुबे व संजय सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि रामजी प्रसाद बाजार के पुराने व्यवसायियों में एक थे। जेके नगर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उन्होंने हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उनकी कमी हमलोगों को हमेशा खलेगी। इस दुख की घड़ी में पूरा बाजार उनके परिवार के साथ खड़ा है। विदित हो कि रामजी प्रसाद का 19 जुलाई को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। मौके पर शोकाकुल उनके चारों पुत्र कमलेश सोनी, अवधेश सोनी, पत्रकार उमेश सोनी, रमेश सोनी के अलावा बाजार के व्यवसायियों समिति के सचिव राजेश बर्मन, परमजीत सिंह, गोविद साव, राजाराम साव, मुकेश महतो, अशोक चौरसिया, आकाश चौधरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी