रूपनारायणपुर आइटीआइ में 21 बेड के कोविड सेवा केंद्र का उद्घाटन

आसनसोल ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग और बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय की पहल पर सालानपुर ब्लॉ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:10 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:04 AM (IST)
रूपनारायणपुर आइटीआइ में 21 बेड के कोविड सेवा केंद्र का उद्घाटन
रूपनारायणपुर आइटीआइ में 21 बेड के कोविड सेवा केंद्र का उद्घाटन

आसनसोल : ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग और बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय की पहल पर सालानपुर ब्लॉक स्थित रूपनारायणपुर आइटीआइ केंद्र में 21 बेड का कोविड सेवा केंद्र बनाया गया। इसका उद्घाटन बुधवार को बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय एवं सालानपुर ब्लॉक की बीडीओ अदिति बसु, सालानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सह-अध्यक्ष विद्युत मिश्रा, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष मो. अरमान और ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के महासचिव भोला सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस संदर्भ में बाराबनी के विधायक उपाध्याय ने कहा कि आम जनता को पहले इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि देश भर में कोरोना किस तरह से बढ़ रहा है। इससे सबको सावधान रहना पड़ेगा। सरकारी नियमों का पालन करना होगा, तभी लोग स्वस्थ रह सकते हैं। सालानपुर, बाराबनी क्षेत्र में कोरोना के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए आइटीआइ सेंटर में 10-बेड का एक सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बेड की संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई है। इस केंद्र में पीठाक्यारी के दो नर्स 24 घंटे रहेंगी। साथ ही दवा और ऑक्सीजन की भी सुविधा दी गई है। पीठाक्यारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच के दौरान जो लोग कोरोना से संक्रमित होंगे, लक्षण न होने पर अपने घर में रहकर भी इलाज करा सकते हैं। अन्यथा इस सेवा केंद्र में भी रहकर इलाज करा सकते हैं। साथ ही प्रवासी श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए, इसी आइटीआइ में लगभग सौ लोगों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बाराबनी ब्लॉक में भी और एक सेवा केंद्र खोलने की कोशिश जारी है। जिससे बाराबनी क्षेत्र के लोगों को सुविधा हो सके।

chat bot
आपका साथी