तीसरी लहर की आशंका के बीच पुलिस ने कसी कमर

जागरण संवाददाता दुर्गापुर कोरोना की भयावह दूसरी लहर को हर किसी ने अनुभव किया है। ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:45 PM (IST)
तीसरी लहर की आशंका के बीच पुलिस ने कसी कमर
तीसरी लहर की आशंका के बीच पुलिस ने कसी कमर

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : कोरोना की भयावह दूसरी लहर को हर किसी ने अनुभव किया है। किसी ने अपने परिवार के सदस्य को खोया या किसी ने अपने परिचित को। सरकार को कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए लाकडाउन का रास्ता अपनाना पड़ा। इस बीच तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। तीसरी लहर और भी घातक होने की संभावना है। इस कारण अभी से पुलिस ने कमर कस ली है एवं सरकार के नियमों का पालन करवाने के लिए सड़कों पर उतर गई है।

शनिवार की रात दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की टीम दुर्गापुर के बेनाचिति की सड़कों पर उतरी। सरकार के नियम के अनुसार रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक बेवजह किसी को सड़कों पर नहीं निकलना है, इसके बावजूद भी कई लोग सड़कों एवं बाजारों में नजर आएं। कई लोगों ने मास्क का भी उपयोग नहीं किया था। पुलिस की ओर से सख्ती भी बरती गई एवं कई लोगों को हिरासत में लिया गया एवं स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी को सरकारी नियमों का पालन करना होगा। वहीं कई दुकानें भी रात नौ बजे के बाद खुली थी। दुकानदारों को भी पुलिस ने सतर्क किया। पुलिस के इस अभियान से लोगों में भी हड़कंप देखने को मिला। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि सरकार के नियमों का पालन सभी को करना होगा। बिना काम के रात नौ बजे से सुबह 5 बजे तक निकलने वालों पर कार्रवाई होगी। सभी को मास्क का उपयोग करना होगा। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों को भी सतर्क होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी