नगरनिगम बोर्ड सदस्य ने लगाई वैक्सीन

जागरण संवाददाता आसनसोल फर्जी टीकाकरण का मुद्दा अभी शांत नहीं हुआ था कि टीएमसी नेत्री

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 10:10 PM (IST)
नगरनिगम बोर्ड सदस्य ने लगाई वैक्सीन
नगरनिगम बोर्ड सदस्य ने लगाई वैक्सीन

जागरण संवाददाता, आसनसोल : फर्जी टीकाकरण का मुद्दा अभी शांत नहीं हुआ था कि टीएमसी नेत्री द्वारा शनिवार को एक कैंप में महिला को टीका दिये जाने से राज्य सरकार की किरकिरी होने लगी है। आसनसोल नगरनिगम की पूर्व उपमेयर सह वर्तमान बोर्ड की सदस्य तबस्सुम आरा द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में एक महिला को वैक्सीन लगाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। इस पूरे कांड को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। विवाद के बाद तबस्सुम आरा का कहना है कि उन्होंने हाथ में सिर्फ सिरिज पकड़ी थी। वैक्सीन नहीं दिया। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर निशाना साधा कि तृणमूल सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है। टीकाकरण में जनता की जान से खिलवाड़ नगरनिगम प्रशासक बोर्ड की सदस्य ने किया। क्या उनपर कोई कार्रवाई होगी या फिर टीएमसी से जुड़ी होने के कारण बच जाएगी। वहीं नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मी है। इस प्रकार से टीका नहीं देना चाहिए। उन्हें शोकाज का निर्देश दिया है। भाजपा विधायक डा. अजय पोद्दार ने कहा कि दूसरों का काम नहीं करना चाहिए, बिना प्रशिक्षण के इंजेक्शन नहीं देना चाहिए, यह निदनीय है। बताया जाता है कि लच्छीपुर रेडलाइट एरिया में नगरनिगम द्वारा यौन कर्मियों के टीकाकरण के लिए कैंप आयोजित किया गया था। जहां जायजा लेने के लिए बोर्ड सदस्य तबस्सुम आरा पहुंची। उसी दौरान उन्होंने एक महिला को वैक्सीन लगा दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद से यह विवाद पैदा हुआ।

chat bot
आपका साथी