सरकारी निर्देश का पालन करवाने को सख्त हुई पुलिस, 13 गिरफ्तार

बेनाचिति कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार की ओर से कई दिशा-निर्देश जारी किया गय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 11:58 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 11:58 PM (IST)
सरकारी निर्देश का पालन करवाने को सख्त हुई पुलिस, 13 गिरफ्तार
सरकारी निर्देश का पालन करवाने को सख्त हुई पुलिस, 13 गिरफ्तार

बेनाचिति : कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार की ओर से कई दिशा-निर्देश जारी किया गया है। सरकारी निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस भी अब सख्त कदम उठा रही है। यही वजह है कि मंगलवार की सुबह दुर्गापुर शहर के बेनाचिति बाजार में अभियान चलाकर पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें कुछ विक्रेता भी शामिल है। पुलिस के इस कार्रवाई का लोगों ने भी समर्थन किया है।

राज्य में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बाजार खुलने का समय निर्धारित किया है एवं सरकारी निर्देश जारी किया है। जरूरी सामग्री के अलावा अन्य सभी दुकानों को सुबह सात बजे से 10 बजे एवं शाम तीन बजे से पांच बजे तक खुला रखने का निर्देश है। सरकारी निर्देश की धज्जियां उड़ाकर दुर्गापुर बाजार, बेनाचिति, मेनगेट व चंडीदास बाजार में दुकानें खुली रहती हैं। इसके बाद मंगलवार को पुलिस सड़क पर उतर गई। बेनाचिति बाजार में कई छोटे दुकानदार निर्धारित समय के बाद भी दुकान खोले हुए थे। जहां अभियान चलाते हुए पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की ओर से लगातार नियमों का पालन करवाने के लिए माइकिग भी किया जा रहा था। इसके बावजूद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों को पुलिस ने बंद कराया

बर्नपुर: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सरकारी आदेश का पालन करने के लिए मंगलवार को हीरापुर थाना पुलिस ने निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों को जबरन बंद कराया। कुछ लोगों को नियम का उल्लंघन करने के लिए हिरासत में भी लिया। बर्नपुर बाजार में पुलिस के पहुंचने और सख्ती बरतने के बाद से बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस की सख्ती के बाद जबरन कपड़े सहित अन्य दुकानों को बंद कराया गया। इस दौरान दुकानदार जल्दी-जल्दी दुकान को बंद करते देखे गए। कुछ दुकानदारों को पुलिस ने नियम उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में भी लिया। सरकारी आदेश सुबह सात से 10 बजे और शाम तीन से पांच बजे तक दुकान को खोलने का है। मगर बर्नपुर बाजार में 10 बजे के बाद भी दुकान खुली थी, लोगों की भीड़ भी थी। कई लोगों के मुंह पर मास्क भी नहीं था और न ही शारीरिक दूरी का ही पालन हो रहा था।

chat bot
आपका साथी