कोरोना से मौत पर ब्रेक लगाने को नगर निगम तैयार

आसनसोल आसनसोल नगर निगम द्वारा शहर को कोरोना वायरस से बचाने के लिए व्यापक सैनिटाइजेशन अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 09:23 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:23 PM (IST)
कोरोना से मौत पर ब्रेक लगाने को नगर निगम तैयार
कोरोना से मौत पर ब्रेक लगाने को नगर निगम तैयार

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम द्वारा शहर को कोरोना वायरस से बचाने के लिए व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान की शुरूआत की गई। वहीं कोरोना से बचाव अभियान को लेकर निगमायुक्त नितिन सिघानिया के नेतृत्व में समीक्षा बैठक की गई। निगमायुक्त के निर्देश पर शहर में निगम कर्मियों ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। निगमायुक्त ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए विभिन्न हिस्सों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। लोगों को गाइडलाइन पालन करने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किन क्षेत्रों में अधिक संक्रमण हो रहा है, उसे चिन्हित किया जा रहा है। कोरोना से मृत लोगों के शव के अंतिम संस्कार के बाद साथ ही साथ श्मशान से ही डेथ सर्टिफिकेट देने की शुरूआत की गई। टीकाकरण अभियान को और व्यापक किया जा रहा है। लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है। कोरोना को हराने के लिए सभी को एकजुट होकर स्वास्थ्य विभाग तथा सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा।

जामुड़िया : आसनसोल नगर निगम के आयुक्त सह आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के सीईओ नितिन सिघानिया के विभिन्न चैंबर के साथ वर्चुअल बैठक में बनी सहमति के बाद सोमवार से जामुड़िया बाजार का सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान आसनसोल नगर निगम के पूर्व बोरो चेयरमैन शेख शानदार, जामुड़िया चैंबर के अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया, सचिव अजय कुमार खेतान, मारवाड़ी युवा मंच जामुड़िया शाखा के अध्यक्ष विशु टिबरेवाल, पूर्व मुख्य सलाहकार महेश मंगोतिया, जामुड़िया बाजार स्थित जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष और जामुड़िया चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद मीर आजम खान, समाजसेवी घनश्याम जायसवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी