टीका लेने के लिए अस्पताल में लग रही कतार

दुर्गापुर इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर देखी जा रही है। काफी संख्या में लोग संक्रमित हो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 12:40 AM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 12:40 AM (IST)
टीका लेने के लिए अस्पताल में लग रही कतार
टीका लेने के लिए अस्पताल में लग रही कतार

दुर्गापुर : इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर देखी जा रही है। काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। उसी अनुरूप टीकाकरण का कार्य भी चल रही है। बड़जोड़ा अस्पताल में भी लोगों को टीका दिया जा रहा है। जहां लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है। सुबह से ही लोगों की लंबी कतार टीका लेने के लिए लग रही है। लोग अपने सभी कार्य को छोड़कर पहले टीका लेने के लिए पहुंच रहे है। अधिक भीड़ होने पर लोगों को टोकन भी दिया जाता है, उसी अनुरूप लोगों को टीका लगाया जा रहा है। हालांकि टीका लेने के दौरान लोग शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर पा रहे हैं। तेज धूप में भी लोग टीका लेने के लिए कतार में खड़े रह रहे हैं।

टीका लगवाने आए लोगों को लौटना पड़ा बैरंग : दुर्गापुर महकमा अस्पताल में बुधवार को कोरोना का टीका लगवाने के लिए काफी लोग पहुंचे। लेकिन पहला डोज देना यहां बंद रखा गया। दूसरा डोज ही लोगों को दिया गया। इस कारण कई लोगों को वापस लौटना पड़ा। जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

दुर्गापुर महकमा अस्पताल में पहला डोज देने का काम शनिवार से ही बंद है। लोगों को जानकारी मिली की बुधवार से फिर से पहला डोज दिया जाएगा। इस कारण काफी संख्या में लोग अस्पताल में पहुंचे। अचानक माइकिग किया गया कि आज केवल दूसरा डोज दिया जाएगा। जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने गुस्सा भी जताया। लोगों ने कहा कि दो-तीन घंटा से कतार में टीका लगवाने के लिए है। अचानक टीका नहीं देने की घोषणा की गई। लक्ष्मण राय नामक व्यक्ति ने कहा कि मैं एक निजी संस्था का कर्मी हूं, वहां से टीका लेने को कहा गया है। इस कारण अस्पताल आया था। पहला डोज लेने यहां आया था। लेकिन निराशा मिली, अब कहा जा रहा शुक्रवार को जानकारी लेने के लिए। विमल सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को एक नोटिस देना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न उठाना पड़े। स्थानीय पार्षद दीपेन माझी ने कहा कि सही से टीका की सप्लाई नहीं हो रही है। इस कारण यह समस्या हो रही है। अस्पताल के अधिकारी डॉ. इंद्रजीत माझी ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर केवल दूसरा डोज दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी