रेल प्रशासन ने पर्यावरण स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता आसनसोल विश्व पर्यावरण दिवस के तहत जून माह में आसनसोल रेल मंडल प्रशासन क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:38 PM (IST)
रेल प्रशासन ने पर्यावरण स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
रेल प्रशासन ने पर्यावरण स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, आसनसोल :

विश्व पर्यावरण दिवस के तहत जून माह में आसनसोल रेल मंडल प्रशासन की ओर से 50 हजार पौधारोपण किये जाने के लक्ष्य के तहत शुक्रवार को आसनसोल मुख्यालय के तहत मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में दोमुहानी अपर कालोनी, बुधा रेल कालोनी में कुल 750 पौधारोपण किए गए।

दोमुहानी रेल कालोनी में पौधारोपण किये जाने के दौरान डीआरएम सुमित सरकार ने रेल कर्मियों सहित समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि धरती को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए पौधा लगाएं और सहेंजे। मंडल के वरिष्ठ अभियंता समन्वय कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि डीआरएम के दिशा निर्देश पर जून माह में मंडल क्षेत्र में 50 हजार पौधरोपण किये जाने का लक्ष्य है। पूरे मंडल क्षेत्र में रेल कालोनी, स्टेशन परिसर, कार्य स्थल पर पौधारोपण किया जा रहा है साथ ही उसे सहेजने के लिए भी कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में जनसंख्या के अनुरूप पेड़ की कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए सभी लोगों को पर्यावरण की रक्षा करनी होगी एवं पौधारोपण करना होगा। पौधरोपण में ऑक्सीजन देने वाले पौधे को विशेष महत्व दिया जा रहा है। मंडल के सहायक अभियंता मुख्यालय पार्थो सरकार ने बताया कि आज दोमुहानी रेल कालोनी में 500 एवं बुधा रेल कालोनी में 250 पौधारोपण किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय कौशलेंद्र कुमार, वरिष्ठ डीएमई सन्नी विश्वजीत, वरिष्ठ अभियंता द्वितीय अमरीश मोहन, वरिष्ठ अभियंता तृतीय सचिन सुमन, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ई सीमिक, मंडल अभियंता चतुर्थ वंदना सिन्हा, वरिष्ठ आइओडब्लू इंचार्ज बास्की, मुख्य आइओडब्लू जाहांगीर हबीब टीपू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी