ब‌र्द्धमान शहर में ममता बनर्जी का व्हीलचेयर पर रोड शो

संवाद सहयोगी ब‌र्द्धमान रविवार की शाम ब‌र्द्धमान शहर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रोड शो हुआ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:11 PM (IST)
ब‌र्द्धमान शहर में ममता बनर्जी का व्हीलचेयर पर रोड शो
ब‌र्द्धमान शहर में ममता बनर्जी का व्हीलचेयर पर रोड शो

संवाद सहयोगी, ब‌र्द्धमान : रविवार की शाम ब‌र्द्धमान शहर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रोड शो हुआ। इसमें काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रोड शो को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही। मुख्यमंत्री ने ब‌र्द्धमान शहर के पुलिस लाइन से ममता बनर्जी का रोड शो शुरू हुआ, जो ब‌र्द्धमान स्टेशन पर जाकर समाप्त हुआ। रोड शुरू होने के पहले ही लोगों की काफी भीड़ सड़क के किनारे उमड़ गई थी।

मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाते हुए व्हीलचेयर से रोड शो की। जहां पुलिस की ओर से सुरक्षा का भी कड़ा बदोबस्त किया गया था। रोड शो से तृणमूल कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री ने ब‌र्द्धमान दक्षिण के तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी खोकन दास के लिए यह रोड शो किया। इसके दो दिन पहले भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पूर्व ब‌र्द्धमान जिले में तीन रैली हुई थी, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

chat bot
आपका साथी