चुनाव का रंग : वोट देकर आइए, मुढ़ी-चनाचूर ले जाइए

हृदयानंद गिरि दुर्गापुर वोट देकर आइए मुढ़ी-चनाचूर ले जाइए। यह कोई चुनावी घोषणा नहीं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:19 PM (IST)
चुनाव का रंग : वोट देकर आइए, मुढ़ी-चनाचूर ले जाइए
चुनाव का रंग : वोट देकर आइए, मुढ़ी-चनाचूर ले जाइए

हृदयानंद गिरि, दुर्गापुर : वोट देकर आइए, मुढ़ी-चनाचूर ले जाइए। यह कोई चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि मतदान के दिन मतदाताओं के लिए किया गया प्रबंध था। शनिवार को पूर्व ब‌र्द्धमान जिले के ब‌र्द्धमान उत्तर सीट पर ऐसी स्थिति देखने को मिली। जहां मतदान कर महिलाएं, उनके साथ बच्चे व बुजुर्ग घर लौट रहे थे। उनलोगों को मुढ़ी का पैकेट भाजपा की ओर से दिया जा रहा था।

ब‌र्द्धमार उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर काशियारा हाई स्कूल में बना 165 नंबर मतदान केंद्र। इस बूथ से जो भी मतदान कर लौट रहे थे, रास्ते में कुछ युवक मुढ़ी, चना व चनाचूर का पैकेट दे रहे थे। कोई मतदाता हाथ में पैकेट लेकर घर की ओर बढ़ रहे थे तो कोई मुढ़ी खाते-खाते। कई महिलाएं व बच्चों के हाथ में एक जैसा मुढ़ी का पैकेट दिखाई दिया। यहां तक की कार्यकर्ताओं के लिए चाय की व्यवस्था भी की गई थी। मिठुन, दीपा आदि मुढ़ी लिए आगे बढ़ रहे थे। पूछने पर बताया कि लौटते वक्त भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिया। हमलोग भी इसे खाते हुए घर लौट रहे हैं। मतदान केंद्र से कुछ दूर बनाए गए भाजपा के शिविर में अमल कृष्णा भट्टाचार्य समेत कई कार्यकर्ता मुढ़ी का पैकेट लोगों को दे रहे थे। पूछने पर बताया कि मुढ़ी, चना, चनाचूर व चाय की व्यवस्था अपने कार्यकर्ताओं के लिए हमलोगों ने की है। जो मतदाता लौट रहे हैं, उन्हें भी दे रहे हैं। मतदान के दिन ऐसी व्यवस्था हर पार्टियां गांव में करती है। इस संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस के शिव शंकर चटर्जी ने कहा कि भाजपा मतदाताओं को प्रभावित कर रही है। हमलोगों ने अपने उच्च नेतृत्व को जानकारी दी है। हालांकि यह सिलसिला लगातार चलता रहा।

chat bot
आपका साथी