पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार अलापन बंदोपाध्याय

जागरण संवाददाता दुर्गापुर पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:41 PM (IST)
पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार अलापन बंदोपाध्याय
पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार अलापन बंदोपाध्याय

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार अलापन बंदोपाध्याय मंगलवार को अपने पैतृक आवास स्थान लावदोहा पहुंचे। दोपहर के समय उन्होंने लावदोहा स्थित अजय नदी के किनारे स्थित अपने गांव का दौरा किया। घर के बेटे को पाकर गांव के लोगों में भी खुशी देखी गई। दोपहर के समय उन्होंने स्थानीय कालीपुर हाई स्कूल में आयोजित एक प्रशासनिक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में महकमा शासक शेखर चौधरी, स्थानीय बीडीओ, पांडवेश्वर के विधायक, जिला परिषद पदाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में लोगों की समस्या जानने की कोशिश की। अपराह्न तीन बजे प्रशासनिक बैठक समाप्त करने के बाद वे बालिजुरी गांव में गए। जहां उन्होंने अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों के साथ कुछ समय बिताया। इसके बाद उन्होंने गांव के विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया। अलापन बंदोपाध्याय की मां की मौत कुछ सप्ताह पहले हुई थी, उन्होंने लावदोहा से बहने वाली अजय नदी में भी अस्थियों को बहाया एवं कोलकाता के लिए रवाना हो गए।

पर्यटन क्षेत्र का किया दौरा : गलसी के भरतपुर के विख्यात बौद्ध स्तूप, रंडीहा बैराज को लेकर पर्यटन केंद्र बनाने की मांग काफी समय से हो रही है। राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में काम भी किया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार अलापन बंदोपाध्याय ने बौद्ध स्तूप का जायजा लिया। जहां गलसी एक नंबर की बीडीओ देवलीना दास, पंचायत समिति की उपाध्यक्ष अनूप चटर्जी, आदि मौजूद थे। अनूप चटर्जी ने कहा कि उनका घरबाललीजुड़ी गांव में होने के साथ-साथ उनका आदि घर भरतपुर गांव में है। यहां उनके रिश्तेदार रहते है। जहां उन्होंने रिश्तेदारों से बातचीत की। उन्होंने यहां के बौद्ध स्तूप, प्राचीन मंदिरों की जानकारी ली। कई मंदिरों में भी गए। उन्हें इस क्षेत्र को पर्यटन केंद्र में तब्दील करने की मांग भी की गई। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत भी की।

chat bot
आपका साथी