मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला की चेन छीनी

कुल्टी नियामतपुर स्थित विष्णु बिहार कॉलोनी रोड में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक कर रही ए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:33 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:33 PM (IST)
मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला की चेन छीनी
मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला की चेन छीनी

कुल्टी : नियामतपुर स्थित विष्णु बिहार कॉलोनी रोड में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला का बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। आधा हिस्सा चेन लेकर उचक्के लेकर फरार हो गए एवं आधा चैन महिला के गले में ही फंसा रह गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच शुरू की। महिला ने नियामतपुर पुलिस फाड़ी में शिकायत दर्ज करवाई है।

नियामतपुर श्याम मंदिर की ओर से सुबह सात बजे मॉर्निंग वॉक करते हुए स्थानीय महिला जा रही थी। उसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो युवक महिला के पास पहुंचे एवं अचानक हाथ बढ़ाकर गले से सोने की चेन छीनने लगा। महिला ने विरोध किया तो चेन टूट गई। एक हिस्सा लेकर उचक्के फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने तत्काल स्थानीय नियामतपुर पुलिस फाड़ी में शिकायत की। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वही दिनदहाड़े हुई घटना के बाद मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला पुरुषों में दहशत का माहौल है।

तृणमूल महिला कार्यकर्ता की पिटाई मामले में दो गिरफ्तार

ब‌र्द्धमान : तृणमूल समर्थक महिला के साथ मारपीट के आरोप में मेमारी थाना की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपित प्रदीप राय एवं शुभ राय मेमारी के 13 नंबर वार्ड रायपाड़ा के निवासी है। सोमवार की रात पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। मंगलवार उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत नामंजूर हो गई। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है।

मेमारी के राय पाड़ा निवासी तृणमूल कार्यकर्ता झरना अधिकारी प्राइमरी स्कूल से बच्चों को मिड डे मील जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों को जानकारी दे रही थी। साथ ही साथ शाम को तृणमूल कांग्रेस की बैठक थी, उसकी भी जानकारी लोगों को दे रही थी। उसी समय कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की। यहां तक की उनके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों के आने पर मारपीट करने वाले युवक फरार हुए। मेमारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसकी शिकायत थाने में दर्ज हुई थी। जिसके आधार पर रात में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया। झरना ने बताया कि युवकों राजनीतिक उद्देश्य के कारण मारपीट की है।

chat bot
आपका साथी