पूर्व ब‌र्द्धमान की आठ सीटों पर चुनाव आज, 46 प्रत्याशी मैदान में

ब‌र्द्धमान पूर्व ब‌र्द्धमान जिले की आठ सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। इसकी तैयारी प्रशासन ने पूर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:24 PM (IST)
पूर्व ब‌र्द्धमान की आठ सीटों पर चुनाव आज, 46 प्रत्याशी मैदान में
पूर्व ब‌र्द्धमान की आठ सीटों पर चुनाव आज, 46 प्रत्याशी मैदान में

ब‌र्द्धमान : पूर्व ब‌र्द्धमान जिले की आठ सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। इसकी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को कर्मियों को रवाना कर दिया गया।

पूर्व ब‌र्द्धमान जिले की ब‌र्द्धमान दक्षिण, ब‌र्द्धमान उत्तर, खंडघोष, रायना, जमालपुर, मेमारी, मंतेश्वर, कालना विधानसभा सीट पर मतदान होगा। इनके लिए जिले में 2810 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 20,10,235 है। आठ सीटों पर 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होगा। सभी सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा एवं संयुक्त मोर्चा ने प्रत्याशी उतारे हैं। ब‌र्द्धमान दक्षिण से सबसे अधिक आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। ब‌र्द्धमान उत्तर एवं मंतेश्वर में सबसे कम 4-4 प्रत्याशी हैं। खंडघोष, रायना व कालना विधानसभा सीट पर 5-5 एवं जमालपुर और मेमारी सीट के लिए 6-6 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। यहां चुनावी रण जीतने को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी के अलावा कई फिल्म अभिनेता चुनाव प्रचार कर चुके हैं। भाजपा की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मिथुन चक्रवर्ती व अन्य नेता प्रचार को आ चुके हैं। संयुक्त मोर्चा की ओर से माकपा के प्रदेश सचिव सूर्यकांत मिश्रा समेत अन्य प्रचार को आए हैं।

कोरोना के कारण रात में नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार : छठे, सातवें व आठवें चरण के मतदान के 72 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। चुनाव आयोग के सचिव मधुसूदन गुप्ता ने इस आशय का निर्देश जारी कर दिया है। पश्चिम ब‌र्द्धमान जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए सातवें चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होगा। 23 अप्रैल को शाम साढ़े छह बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। पश्चिम ब‌र्द्धमान में आसनसोल व दुर्गापुर आते हैं। इधर शनिवार से रात सात बजे से सुबह दस बजे तक किसी तरह की चुनावी रैली, जनसभा, नुक्कड़ सभा पर भी रोक लगा दी गई है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

chat bot
आपका साथी