महिला का फंदा से लटकता शव बरामद

व‌र्द्धमान पूर्व व‌र्द्धमान जिले के भातार थाना के खेरूर गांव में बुधवार की सुबह कविता बसु (40) का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:21 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:16 AM (IST)
महिला का फंदा से लटकता शव बरामद
महिला का फंदा से लटकता शव बरामद

व‌र्द्धमान : पूर्व व‌र्द्धमान जिले के भातार थाना के खेरूर गांव में बुधवार की सुबह कविता बसु (40) का शव फंदा से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवालों ने पति एवं सास पर हत्या का आरोप लगाया। पिता मोहन चंद्र माझी ने बताया कि बेटी की शादी तापस बसु से हुई थी। वह शादी के बाद से ही लगातार अत्याचार करता था। पहले भी उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। कई बार समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया था। अंत में उनलोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हत्या में उसकी सास का भी हाथ है।

chat bot
आपका साथी