कांकसा में भाजपा समर्थकों पर हमला, चार जख्मी

दुर्गापुर कांकसा थाना के गोपालपुर उत्तर पाड़ा में भाजपा समर्थक के घर पर सोमवार को अर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 06:14 AM (IST)
कांकसा में भाजपा समर्थकों पर हमला, चार जख्मी
कांकसा में भाजपा समर्थकों पर हमला, चार जख्मी

दुर्गापुर : कांकसा थाना के गोपालपुर उत्तर पाड़ा में भाजपा समर्थक के घर पर सोमवार को अराजक तत्वों ने हमला किया। जिसमें बूथ अध्यक्ष, उसकी पत्नी समेत चार लोग जख्मी हुए। चारों जख्मी लोगों को इलाज के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। भाजपा ने हमले का आरोप स्थानीय तृकां नेताओं पर लगाया है।

कांकसा के गोपालपुर उत्तरपाड़ा निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशांत साना के घर पर अचानक सोमवार की सुबह अराजक तत्वों ने हमला कर दिया, घर में तोड़फोड़ करने के साथ उनलोगों के साथ मारपीट भी की। जिसमें सुशांत के अलावा उनकी पत्नी दीपाली, काíतक मिस्त्री एवं सुरंजन सरकार जख्मी हुए। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ गई, जिसके बाद अराजक तत्व फरार हो गए। चारों को इलाज के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल लाया गया। भाजपा के दुर्गापुर पूर्व चार नंबर मंडल के अध्यक्ष जयदेव सरकार ने आरोप लगाया कि तृकां नेता रमेन मंडल के नेतृत्व में यह हमला किया गया है। इस संकट के समय भी तृकां के नेता चोरी करने में जुटे है, जिसका विरोध भाजपा द्वारा किया जा रहा है। भाजपा की आवाज को दबाने के लिए हमला हो रहा है। हालांकि तृकां ने आरोप को गलत बताया है, तृकां का कहना है कि भाजपा के आपसी विवाद में यह घटना हुई है।

chat bot
आपका साथी