बाराबनी में भाजपा समर्थक पर हमला

जागरण संवाददाता आसनसोल बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के गौरांडी छाताडांगा क्षेत्र निवासी भाजपा यु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:09 PM (IST)
बाराबनी में भाजपा समर्थक पर हमला
बाराबनी में भाजपा समर्थक पर हमला

जागरण संवाददाता, आसनसोल : बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के गौरांडी छाताडांगा क्षेत्र निवासी भाजपा युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष बापी प्रधान व उनकी मां पर मंगलवार की सुबह कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर टीएमसी समर्थक थे। हालांकि टीएमसी ने आरोपों से इंकार किया है। पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन की, हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

पीड़ित बापी का आरोप है कि कथित टीएमसी समर्थक आलम और उसका एक साथी आया और घसीटकर घर से बाहर निकाला और मारपीट की। जब मां बचाने आई तो उसकी मां पर हमला किया गया। उसने शिकायत किया कि वह चुनाव के बाद से बेघर हो गया था और उसके परिवार पर हमला किया गया था। उसके घर वापस आने के बाद भी महीने में पांच दिन उसे घर छोड़कर नेपाल जाने के लिए कहा गया था। बीजेपी इलाके में कुछ नहीं कर पाएगी और अगर वह घर से बाहर नहीं निकला तो उस पर और हमले होंगे। इस संदर्भ में जिला युवा मोर्चा के भाजपा नेता अरिजीत राय ने कहा कि बाराबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कोई नया मुद्दा नहीं है। उच्च न्यायालय के आदेश पर बेघर हुए कार्यकर्ताओं को उनके घर वापस भेज दिया गया, लेकिन आज फिर तृणमूल कांग्रेस के दो बदमाशों ने युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के घर जाकर उनकी मां पर हमला कर दिया, पुलिस आयुक्त को सूचना दी गई है, अगर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बाराबनी विधायक एवं जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष विधान उपाध्याय ने कहा कि जो घटना हुई है। उसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, यह अब उनकी अपनी व्यक्तिगत समस्या है। भाजपा इसे राजनीतिक रंग दे रही रही है। भाजपा के जो लोग भी बाहर थे सभी को वापस लाया गया है, अब सभी शांति से हैं। अब कोई राजनीतिक समस्या नहीं है। ममता बनर्जी के निर्देश पर पूरे राज्य के लोग शांति में हैं।

chat bot
आपका साथी