दुर्गापुर रेलवे बस्ती के लोगों को 29 तक हटने का नोटिस

दुर्गापुर रेलवे की ओर से फ्रेट कोरिडोर बनाया जा रहा है। दुर्गापुर से भी फ्रेट कोरि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 07:53 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 07:53 PM (IST)
दुर्गापुर रेलवे बस्ती के लोगों को 29 तक हटने का नोटिस
दुर्गापुर रेलवे बस्ती के लोगों को 29 तक हटने का नोटिस

दुर्गापुर : रेलवे की ओर से फ्रेट कोरिडोर बनाया जा रहा है। दुर्गापुर से भी फ्रेट कोरिडोर का लाइन गुजरेगी। इसके लिए दुर्गापुर पश्चिम केबिन के समीप बस्ती में रहने वाले लोगों को रेलवे का जगह खाली करने का निर्देश दिया गया है। चुनाव के समय रेलवे के इस नोटिस से हर राजनीतिक दल जनता का सहानुभूति पाना चाहते हैं। जिस पर सभी राजनीतिक दल आगे आ गए हैं। माकपा ने नोटिस को चुनाव से प्रेरित बता दिया है, वहीं डीएम से शिकायत की है। चुनाव तक अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाने की मांग की है।

रेलवे की जमीन पर तकरीबन सात दशक से कई परिवार रह रहे हैं। अचानक 13 मार्च को 45 परिवार को रेलवे ने नोटिस जारी किया। कहा है कि 20 मार्च तक मालिकाना का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। अन्यथा 29 मार्च तक उस जगह को खाली कर देना होगा। रेलवे के इस नोटिस से वहां के लोग परेशान है। नोटिस मिलने पर हरीशंकर रजक, मनोज रजक ने कहा कि वर्षों से हमलोग यहां रह रहे हैं। अब हमलोगों को हटने का नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद से हमलोग चितित हैं। वर्षों से हमलोग यहां रहते आ रहे हैं। पुनर्वास न मिलने पर हमलोग बेघर हो जाएंगे। माकपा ने जिलाशासक के माध्यम से चुनाव आयोग को पत्र भेजा है। कहा है कि वहां रहने वाले लोगों की समस्या को देखते हुए नोटिस को रद करना होगा। रेलवे को पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं एसडीएम अर्घ प्रसून काजी ने रेलवे को पत्र देकर कहा है कि अदालत के निर्देश के बिना, चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने पर किसी को हटाया नहीं जा सकता। ताकि लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने में कोई समस्या न हो। माकपा के जिला सचिव मंडली के सदस्य पंकज राय सरकार ने कहा कि चुनाव के समय केंद्रीय सरकार के अधीन रेलवे में अतिक्रमण हटाने का नोटिस देना चुनाव से प्रेरित है। भाजपा चाहती है कि लोग नोटिस मिलने के बाद उनके पास जाएं एवं वह सहानुभूति हासिल करे। भाजपा लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर अपने पक्ष में वोट करने के लिए बाध्य करना चाहती है। लोगों को हटाने के पहले उन्हें पुनर्वास देना चाहिए। कोट

हमलोगों को रेलवे के नोटिस की जानकारी मिली। इसके बाद सांसद सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया से बात हुई। सांसद ने रेलवे से बात की है। चुनाव के समय किसी को हटने नहीं दिया जाएगा। माकपा को इस पर गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमलोग जनता के साथ है।

लखन घोरूई, जिलाध्यक्ष, भाजपा, पश्चिम ब‌र्द्धमान

chat bot
आपका साथी