भाजपा नेता की हत्या से कार्यकर्ताओं में फूटा गुस्सा

बेनाचिति दिनहाटा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित सरकार की हत्या से भाजपाइयों में उबाल है। ग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 12:24 AM (IST)
भाजपा नेता की हत्या से कार्यकर्ताओं में फूटा गुस्सा
भाजपा नेता की हत्या से कार्यकर्ताओं में फूटा गुस्सा

बेनाचिति : दिनहाटा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित सरकार की हत्या से भाजपाइयों में उबाल है। गुरुवार को भाजपा ने दुर्गापुर में विरोध जुलूस निकाला व हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। जुलूस दुर्गापुर के सिटी सेंटर बस पड़ाव से शुरू हुआ, जो नगर निगम, एडीडीए समेत सिटी सेंटर इलाके का परिक्रमा किया। इसका नेतृत्व भाजपा के जिला महासचिव अभिजीत दत्ता ने किया। अभिजीत ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पंचायत चुनाव के बाद से ही राज्य के विभिन्न इलाकों में भाजपाइयों की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया जाता है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दिनहाटा पशु अस्पताल के समक्ष अराजक तत्वों ने भाजपा नेता अमित सरकार की हत्या कर शव को फंदा से लटका दिया। पुलिस को निष्पक्ष ढंग से मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा इस अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी एवं जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होगी। पुलिस पूरी तरह से तृकां नेताओं के इशारे पर चल रही है। मौके पर जिला महासचिव त्रिदीप चक्रवर्ती उर्फ छोटन, प्रदीप मंडल, अभिजीत भट्टाचार्य, रामलखन यादव, भारती चटर्जी आदि शामिल थे।

कुल्टी में भाजपा ने किया सड़क जाम

कुल्टी : अमित सरकार की हत्या के विरोध में भाजपा कुल्टी युवा व महिला मंडल ने नियामतपुर में प्रदर्शन करते हुए जीटी रोड जाम कर दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने सड़क जाम कर रहे भाजपा नेताओं को समझाकर हटाया। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार प्रदर्शन में शामिल थे। उन्होंने कहा कि अमित सरकार की हत्या तृणमूल नेताओं के इशारे पर की गई है। पुलिस निष्पक्ष जांच करें और टीएमसी के नेताओं के इशारे पर चलना बंद करें। मौके पर भाजपा की जिला महासचिव पारोमिता पटनायक, तनुजा सिन्हा, भाजपा ट्रेड यूनियन के टिकू बर्मा, सत्यजीत दास, झंडू सेन, संजू घोष, अमित सिंह, विनोद सिंह सोलंकी बादल, पंकज साव, शंकर यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी