भाजपाइयों ने मुंडन करा तृणमूल के अत्याचार का किया विरोध

दुर्गापुर भाजपा की ओर से मंगलवार को अभिनव प्रदर्शन दुर्गापुर एसडीएम कार्यालय के समक्ष किया ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 12:27 AM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 12:27 AM (IST)
भाजपाइयों ने मुंडन करा तृणमूल के अत्याचार का किया विरोध
भाजपाइयों ने मुंडन करा तृणमूल के अत्याचार का किया विरोध

दुर्गापुर : भाजपा की ओर से मंगलवार को अभिनव प्रदर्शन दुर्गापुर एसडीएम कार्यालय के समक्ष किया गया। जहां मंच पर भाजपा एससी एंड एसटी मोर्चा के 50 सदस्यों ने मुंडन करवाकर तृणमूल के अत्याचार का विरोध किया। वहीं पश्चिम ब‌र्द्धमान जिले के 200 कार्यकर्ताओं ने मुंडन कराया। नेतृत्व मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमंत मंडल ने किया। यहां मोर्चा के राज्य सचिव संगठन रतन प्रसाद, भाजपा के जिलाध्यक्ष लखन घोरुई आदि मौजूद थे। सुमंत ने कहा कि तृणमूल के 10 साल और माकपा के 35 साल में केवल पिछड़ी जाति के लोगों को अधिकार और सुविधा से वंचित किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्र में हमलोग पिछड़े हुए हैं। वहीं पिछड़ी जाति के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। आवाज उठाने पर झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। लोगों को जेल भेजा जा रहा है। इस कारण हमलोगों ने मुंडन करवाकर आंदोलन पर उतरे हैं। हमारा यह आंदोलन पूरे जिले में जारी है। जरूरत हुआ तो इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। सड़क पर भी उतरना पड़ेगा तो वे लोग पीछे नहीं हटेंगे। जिलाध्यक्ष लखन घोरुई ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार से पिछड़ी जाति के लोग परेशान हैं। अब वो लोग अपना हक पाने के लिए भाजपा के साथ आ गए हैं। इस कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्हें हक से वंचित किया जा रहा है। राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो पिछड़ी जाति को न्याय दिलाया जाएगा। मौके पर ललन मेहरा, चंद्रशेखर बनर्जी, अभिजीत दत्ता, भोला साव, रामानंद पाठक, अमिताभ बनर्जी, रिमी बाउरी, धर्म चंद्र मिश्रा, मृण्मय बनर्जी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी