क्लबों व भाजपा कार्यालयों में की जा रही तोड़फोड़, दहशत

बेनाचिति/ अंडाल चुनाव परिणाम आने के बाद अशांति की स्थिति अब भी कायम है। एक तरफ जहां भा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:54 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:54 AM (IST)
क्लबों व भाजपा कार्यालयों में की जा रही तोड़फोड़, दहशत
क्लबों व भाजपा कार्यालयों में की जा रही तोड़फोड़, दहशत

बेनाचिति/ अंडाल : चुनाव परिणाम आने के बाद अशांति की स्थिति अब भी कायम है। एक तरफ जहां भाजपा कार्यालयों को निशाना बनाया जा रहा है, वहीं क्लबों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में डर का भी माहौल है।

दुर्गापुर के नौ नंबर वार्ड सेकेंडरी इलाके में स्थित यूनाइटेड क्लब को भी अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। जहां रखे कुर्सी, टेबल, कैरम को क्लब के बाहर फेंक दिया गया एवं क्लब में ताला लगा दिया गया। वहीं क्लब में तृणमूल कांग्रेस का झंडा भी लगा दिया गया। भय से क्लब के सदस्य भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इसी तरह अंडाल के पलासबन, बबाइसोल आदि में भाजपा के कार्यालयों में भी तोड़फोड़ की घटना हुई है। जिससे इलाके के भाजपा कार्यकर्ता भी भयभीत हैं। भाजपा नेता जयंत मिश्रा ने कहा कि तृणमूल के इशारे पर अराजक तत्व यह हमला कर रहे हैं। लोकतंत्र में विरोधियों को निशाना बनाना ठीक नहीं है। पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

फांड़ी प्रभारी पर हमला मामले में बूढ़ा खान को जेल

आसनसोल : वाहन की खरीद बिक्री को लेकर हुए विवाद के बाद कल्याणेश्वरी फांड़ी प्रभारी अमरनाथ दास पर जानलेवा हमला मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन खरीद मामले में बादल सिंह ने राजा खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजा पर बादल के स्वजनों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने राजा खान को गुरुवार को आसनसोल अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। वही अवर निरीक्षक अमरनाथ दास पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने राजा खान, औरंगजेब खान उर्फ बूढ़ा खान, विशाल कुमार को गिरफ्तार कर आसनसोल अदालत में पेश किया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने बूढ़ा खान, विशाल कुमार की जमानत अर्जी निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया। जबकि पुलिस पर जानलेवा हमला मामले में आकाश नोनिया, राजेश नोनिया, नितेश चौहान, गोविद प्रसाद, सुदीप चौहान, लक्ष्मण सिंह फरार है। बताया जाता है कि सालानपुर थाना इलाके के कल्याणेश्वरी निवासी रोहित नोनिया ने बादल सिंह नामक व्यक्ति से एक बाइक खरीदी थी। इसी बाइक को लेकर विवाद हुआ था। इसके लिए बुधवार की शाम कल्याणेश्वरी में बैठक चल रही थी। शिकायत में कहा गया है कि उसी दौरान राजा खान उर्फ शाहबाज ने बादल सिंह की मां, पिता व बहन पर हमला कर दिया। इसकी शिकायत पर जब घटनास्थल पर कल्याणेश्वरी फाड़ी प्रभारी अमरनाथ दास पहुंचे और राजा खान को गिरफ्तार कर लाने लगे, तभी औरंगजेब खान (बूढ़ा खान) के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर राजा खान को छुड़ाने की कोशिश की। जिसमें अवर निरीक्षक अमर नाथ दास को काफी चोट लगी। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और राजा खान, बूढ़ा खान, विशाल कुमार को गिरफ्तार कर सालानपुर थाना लाया गया।

chat bot
आपका साथी