छह को ब‌र्द्धमान आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जागरण संवाददाता दुर्गापुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह नवंबर को ब‌र्द्धमान आएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:04 PM (IST)
छह को ब‌र्द्धमान आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
छह को ब‌र्द्धमान आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह नवंबर को ब‌र्द्धमान आएंगे। जहां ब‌र्द्धमान जोन (राढ़ बंगाल) के कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे एवं उन्हें पाठ पढ़ांगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा भी तैयारी में जुट गई है। गुरुवार को भाजपा के केंद्री महासचिव सांगठनिक शिव प्रकाश, राढ़ बंगाल के पर्यवेक्षक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने दुर्गापुर में सात जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरा को लेकर चर्चा की।

इस बैठक में आसनसोल के जिलाध्यक्ष लखन घोरूई, बांकुड़ा के सांसद डॉ. सुभाष सरकार, ब‌र्द्धमान के जिलाध्यक्ष संदीप नंदी, कटवा के जिलाध्यक्ष कृष्णा घोष, पुरूलिया के जिलाध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती, विष्णुपुर के जिलाध्यक्ष हरकाली पात्र, बांकुड़ा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद पात्र, सौरव सिकदर आदि मौजूद थे।

बैठक में केंद्रीय महामंत्री ने तैयारियों को लेकर चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर बंगाल के बाद अब दक्षिणबंग के कार्यकर्ताओं के साथ छह नवंबर को बैठक करेंगे। जिसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारी चल रही है।

chat bot
आपका साथी