भाजपा को बहुमत मिल चुका है : सुवेंदु

आसनसोल भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता लोभी हैं। व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:48 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:48 PM (IST)
भाजपा को बहुमत मिल चुका है : सुवेंदु
भाजपा को बहुमत मिल चुका है : सुवेंदु

आसनसोल : भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता लोभी हैं। वह सत्ता में बने रहने के लिए विभाजन की राजनीति कर रही हैं। हिदू और मुसलमानों के बीच विभाजन का खेल बंगाल की जनता ने पकड़ लिया है। नंदीग्राम में उनका खेल खत्म हो चुका है। उन्होंने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को आसनसोल के बीएनआ मोड़ व बाराबनी के गौरांडी में सभा की। सुवेंदु ने कहा कि भाजपा को छठे चरण में ही बंगाल में सत्ता में आने के लिए बहुमत मिल चुका है। शेष दो चरणों में सीटें बढ़ाई जा रही हैं। ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि जब पार्टी सुप्रीमो ही हार जाएगी तो तृणमूल पार्टी ही खत्म हो जाएगी। मैं नंदीग्राम में और बाबुल टॉलीगंज में जीत रहे हैं। हमलोग मिलकर बंगाल का विकास करेंगे। बाबुल सुप्रियो एक कलाकार हैं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने उनकी कला पर हमला किया है। वह राजनीतिक रूप से बाबुल पर हमला कर सकती हैं। मैंने तीन मुख्यमंत्री देखे हैं। मैंने कभी किसी को ऐसे नहीं देखा। यह उनके जाने का समय है। वहीं बाबुल सुप्रियो ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की मानसिकता काली हो गई है। इसलिए वे सभी को काला झंडा दिखाते हैं। वह जिसे यहां गुंडों को कंट्रोल करने के लिए भेजती थी, उसे मैंने टालीगंज में हरा दिया है। जिले में 9-0 से भाजपा की जीत होगी। बंगाल में दो सौ से अधिक सीट भाजपा जीत रही है।

....

पूर्व उपमेयर बिनोद शामिल हुए भाजपा में

आसनसोल के पूर्व उपमेयर बिनोद सिंह भाजपा में शामिल हो गए। बीएनआर में आयोजित भाजपा की सभा में समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। गौरतलब है कि बिनोद सिंह सीपीआई नेता थे। वह 2004 से 2009 तक उपमेयर थे। सभा में भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी, भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद, एसएन लांबा, शिव प्रसाद बर्मन, आशा शर्मा आदि मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी