आसनसोल में दो लाख गोल दिया, टालीगंज में भी हरा रहा हूं

दुर्गापुर आसनसोल की सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाबुल सुप्रियो पर निशाना साधा था एवं आरोप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:12 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:12 PM (IST)
आसनसोल में दो लाख गोल दिया, टालीगंज में भी हरा रहा हूं
आसनसोल में दो लाख गोल दिया, टालीगंज में भी हरा रहा हूं

दुर्गापुर : आसनसोल की सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाबुल सुप्रियो पर निशाना साधा था एवं आरोप लगाया कि वे डर से यहां से भाग रहे हैं। बाबुल इस बार टालीगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। संध्या समय दुर्गापुर के चित्रालय मैदान की सभा में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी मुख्यमंत्री को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी छाप्पा वोट के लिए अरूप विश्वास को आसनसोल भेजी थी, लेकिन मैंने दो लाख गोल दिया। टालीगंज में अरूप को हरा रहा हूं, वो मुख्यमंत्री जानती हैं। दो मई का इंतजार करें। ममता बनर्जी वरीय राजनेता हैं। स्टेज पर मेरा नाम ले रही हैं, यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। जिसके भरोसे मुख्यमंत्री टालीगंज में लड़ना चाह रही थी, वो सिडिकेट के पोस्टर ब्वाय है। आसनसोल में उन्हें हराए हैं, टालीगंज में भी हराएंगे। वहीं सभा के दौरान भाजपा सांसद सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि कमल फूल शांति का प्रतिक है। शहर के विकास के लिए कमल को वोट देने की अपील की। भाजपा के दुर्गापुर पश्चिम के प्रत्याशी लखन घोरूई एवं दुर्गापुर पूर्व के प्रत्याशी कर्नल दीप्तांग्शु चौधरी के समर्थन में यह सभा हुई। जहां पांडवेश्वर के प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी, बाराबनी के प्रत्याशी अरिजीत राय समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी