45 परिवारों ने तृणमूल छोड़ भाजपा में हुए शामिल

सांकतोड़िया इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले दल बदल का खेल जारी है। सोमवार को का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 07:37 PM (IST)
45 परिवारों ने तृणमूल छोड़ भाजपा में हुए शामिल
45 परिवारों ने तृणमूल छोड़ भाजपा में हुए शामिल

सांकतोड़िया : इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले दल बदल का खेल जारी है। सोमवार को काशीपुर विधानसभा के बेको अंचल के आद्रा शहर के 45 परिवार के 120 लोगों ने तृणमूल छोड़कर भाजपा का दामन पकड़ लिया। आद्रा बस स्टैंड के सामने स्थित भाजपा कार्यालय में पुरुलिया जिला भाजपा के महासचिव कमल कांत हांसदा, जिला भाजपा के सचिव राजेश चिन्ना ने सबको भाजपा का झंडा थमा कर पार्टी में स्वागत किया। जिला भाजपा के महासचिव कमल कांत ने कहा कि तृणमूल सरकार सिर्फ अपनी जेब भर रही है। उसे आम लोगों की चिता नहीं है। इसलिए लोग आज दल बदल कर भाजपा में आ रहे हैं। जिला भाजपा के सचिव राजेश चिन्ना ने कहा कि पुरुलिया जिला में सबसे अधिक अत्याचार यदि कहीं हो रहा है तो वह काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। यहां के विधायक हिटलरी राजनीति कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की मदद से हम लोगों की आवाज बंद करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए हम लोग पुलिस प्रशासन से कहना चाहते हैं कि आप लोग मनुष्य होकर कार्य करें। तृणमूल कांग्रेस बन कर नहीं। अन्यथा समय आने पर हम लोग सारा हिसाब किताब समझ लेंगे। इधर पुरुलिया जिला काशीपुर ब्लॉक के युवा तृणमूल नेता सोमेन बेल्थरिया ने कहा कि जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं वह लोग हमारे दल के थे ही नहीं। असल में चुनाव नजदीक आ रहा है। इसलिए लोगों को किस तरह से भ्रमित करके वोट की साजिश रच रही है। लेकिन इससे भाजपा को कोई लाभ नहीं होगा। भाजपा की गंदी राजनीति को लोग समझ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी