भाजपा पूंजीपतियों की सरकार, दीदी रखती सबका ध्यान

रेलपार के धधका रोड में पश्चिम ब‌र्द्धमान तृणमूल कांग्रेस हिदी प्रकोष्ठ के ओर से रविवार को हिदी भाषी के संग दीदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से तृणमूल प्रत्यासी सह मंत्री मलय घटक ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 05:41 PM (IST)
भाजपा पूंजीपतियों की सरकार, दीदी रखती सबका ध्यान
भाजपा पूंजीपतियों की सरकार, दीदी रखती सबका ध्यान

संवाद सहयोगी, रेलपार : रेलपार के धधका रोड में पश्चिम ब‌र्द्धमान तृणमूल कांग्रेस हिदी प्रकोष्ठ के ओर से रविवार को हिदी भाषी के संग दीदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से तृणमूल प्रत्यासी सह मंत्री मलय घटक ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है। सिर्फ पूंजीपतियों के बारे में सोचती है। लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबके हित का ध्यान रखती हैं। कोरोना काल से लेकर अभी तक सभी गरीबों को निश्शुल्क राशन दे रही हैं। तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आती है तो आगे भी सभी को निश्शुल्क राशन दिया जाएगा। कहा कि भाजपा के हम दो, हमारे दो का मतलब एक नरेंद्र मोदी व अमित साह और दूसरा अंबानी व अडानी है। भाजपा जहां-जहां सत्ता में थी, वहां उसे हार का सामना करना पड़ रहा है। अगर भाजपा ने बेहतर काम किया होता तो उसे झारखंड व राजस्थान में हार का मुंह नहीं देखना पड़ता। भाजपा को सड़ा हुआ अंडा बताते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह झूठ बोलती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। विदेशों में जमा काला धन वापस लाएंगे। जिससे हर गरीब के बैंक खाते में 15 लाख आएगा। नोटबंदी करके गरीब को परेशान किया और देश के बड़े-बड़े पूंजीपति देश का पैसा लेकर विदेश भाग गए। जिसमें अधिकांश गुजरात के थे। जिसे वापस नहीं लाया गया और ना ही काला धन वापस आया। कोरोना काल में देश के गरीब को सड़क पर छोड़ दिया मरने के लिए। इसमें कितनों की जान चली गई। सात साल से केंद्र की सत्ता में रहने के बावजूद बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया। पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम में इजाफा कर लोगों की कमर तोड़ दी है। मौके पर आसनसोल नगर निगम के प्रशासक अमर नाथ चटर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में हर क्षेत्र में विकास किया है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ का क्षेत्र हो या फिर आसनसोल के विकास की बात हो। इस मौके पर हिदी प्रकोष्ठ के मनोज यादव, पार्टी के नार्थ ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सिघा, झारखंड से आये यूनियन नेता सुधांशु साहा, राकेश पांडे, राजा गुप्ता, रितु गांगुली, वीर बहादुर सिंह, दुनिया रॉय, संजय पासवान, गुत्यान सिंह सहित बड़ी संख्या में हिदी भाषी, स्थानीय लोग व टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी