तृणमूल रच रही मतदान केंद्रों पर अशांति की साजिश

दुर्गापुर दुर्गापुर पश्चिम सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार की संध्या चु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:30 PM (IST)
तृणमूल रच रही मतदान केंद्रों पर अशांति की साजिश
तृणमूल रच रही मतदान केंद्रों पर अशांति की साजिश

दुर्गापुर : दुर्गापुर पश्चिम सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार की संध्या चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने के पहले भाजपा के प्रत्याशी लखन घोरूई ने तृणमूल प्रत्याशी विश्वनाथ पड़ियाल पर जमकर निशाना साधा। जहां उन पर मतदान केंद्रों पर अशांति करने की साजिश रचने के अलावा उनकी संपत्ति को लेकर भी सवाल उठा दिया। हालांकि इस संदर्भ में विश्वनाथ पड़ियाल को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।

लखन घोरूई ने आरोप लगाया कि जिस तरह मुख्यमंत्री अपने महिला कार्यकर्ताओं को उकसा रही है। उसी तरह दुर्गापुर पश्चिम के तृणमूल प्रत्याशी भी इलाके में अशांति की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम में उनका नाम तीसरे स्थान पर है एवं मेरा नाम चौथे स्थान पर है। महिलाओं को कहा गया कि वे तीन नंबर में वोट दें एवं बाहर आकर हल्ला करे की चार नंबर में वोट गया। इस तरह अशांति करने की योजना है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाया कि वे वर्ष 1997 से दुर्गापुर नगर निगम के पार्षद हैं, फिर कैसे करोड़ों के मालिक बन गए, उनका क्या बिजनेस है। इस बार हलफनामे में खुद को उन्होंने व्यवसायी बताया है, उनका व्यवसाय क्या है। वे कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल किए थे। जीतने के छह बाद तृणमूल में आ गए। उन्होंने किस लालच से विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया। इसी तरह भाजपा के उपाध्यक्ष अभिजीत दत्ता ने कहा कि हमलोग उनके वार्ड में भी लोकसभा चुनाव की तरह पीछे छोड़ देंगे। तृणमूल के जिला नेता उत्तम मुखर्जी ने भी मीटिग में होने की बात कह कर फोन काट दिया।

chat bot
आपका साथी