भाजपा बूथ एजेंटों पर हमला, एक का सिर फटा

ब‌र्द्धमान ब‌र्द्धमान उत्तर सीट के सरायटिकर में शनिवार की सुबह भाजपा के बूथ एजेंटों पर हमला कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:53 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:53 PM (IST)
भाजपा बूथ एजेंटों पर हमला, एक का सिर फटा
भाजपा बूथ एजेंटों पर हमला, एक का सिर फटा

ब‌र्द्धमान : ब‌र्द्धमान उत्तर सीट के सरायटिकर में शनिवार की सुबह भाजपा के बूथ एजेंटों पर हमला किया गया। इसमें अजीत सोरेन का सिर फट गया। उसे इलाज के लिए ब‌र्द्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस व केंद्रीय अ‌र्द्ध सैनिक बल के जवान पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। कई घरों में पुलिस जवानों ने तलाशी ली। लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

सरायटिकर अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय में ब‌र्द्धमान दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का 70,71,72 एवं 73 नंबर मतदान केंद्र है। सुबह में सरायटिकट गांव से अजीत सोरेन, सुब्रत घोष समेत आधा दर्जन बूथ एजेंट गांव से निकल कर स्कूल की ओर जा रहे थे। उसी समय लाठी लेकर अराजक तत्वों ने इन लोगों पर हमला कर दिया। लाठी लगने से अजीत का सिर फट गया। जबकि अन्य को थोड़ी बहुत चोटें आईं। हमला के बाद अराजक तत्व फरार हो गए। अजीत ने बताया कि बूथ से कुछ दूरी पर हमला किया गया। तृणमूल के लोगों ने यह हमला किया है। वे लोग भाजपा के एजेंट को बूथ में बैठने नहीं देना चाहते थे। उनलोगों ने हमारा मोबाइल व बैग भी छीन लिया है। वहीं सुब्रत घोष ने कहा कि मैं 73 नंबर बूथ का एजेंट था। हम सब एजेंट एक साथ जा रहे थे, तभी यह हमला हुआ। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा की ओर से फिर से अन्य लोगों को एजेंट के रूप में बैठाया गया। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

chat bot
आपका साथी