भाजपा आसनसोल का था और आगे भी रहेगा

जागरण संवाददाता आसनसोल आसनसोल मोदी जी का और भाजपा का था और आगे भी रहेगा। किसी के प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:33 PM (IST)
भाजपा आसनसोल का था और आगे भी रहेगा
भाजपा आसनसोल का था और आगे भी रहेगा

जागरण संवाददाता, आसनसोल : आसनसोल मोदी जी का और भाजपा का था और आगे भी रहेगा। किसी के पार्टी छोड़कर जाने आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो बाबुल भाई को कोयला कहा करते थे, आज उसी भाईयों का हाथ पकड़कर टीएमसी में चले गए। जिसे हमने चुनाव में हराया उन ममता बनर्जी को बाबुल प्रधानमंत्री बनने की बात कह रहे है। उक्त बातें आसनसोल जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित भाजपा की सांगठनिक बैठक में राज्य विरोधी दल नेता सुवेंदु अधिकारी ने कही।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री पीएम बनती है तो पूरे देश में मनेरगा में कट मनी होगी, काश्मीर में दुश्मन देश का झंडा लहराएगा। यहां के आतंकी संगठन सक्रिय हो जाएंगे और जो हाल अफगानिस्तान का हुआ है, वह भारत का भी हो जाएगा। उन्होंने बाबुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अपने काउंटिग एजेंट को सुरक्षा नहीं दे सकता है वह क्या संगठन करेगा। उन्होंने कहा कि सुवेंदु मंत्री पद को त्याग कर भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन बाबुल सात वर्ष मंत्री रहने के बाद हट जाने के बाद टीएमसी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगरनिगम आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा पूजा के उपरांत कभी भी हो सकती है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से चुनाव के लिए तैयार रहे। जिस तरह से दुर्गापुर नगर निगम का चुनाव हुआ, इस तरह से यहां चुनाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जितेंद्र तिवारी पार्टी का काम करेंगे, लेकिन पार्टी को नहीं बदलेंगे। भाजपा के मतदाता एवं समर्थक आदर्श विचार धारा वाले है। बैठक में विधायक अग्निमित्रा पाल, डा. अजय पोद्दार, विधायक सह जिलाध्यक्ष लखन घोरुई, जितेंद्र तिवारी, कोर्डिनेटर शिवराम वर्मन, कृष्णेंदु मुखर्जी, पवन कुमार सिंह, उपासना उपाध्याय, सुधा देवी, बप्पा चटर्जी आदि मौजूद थे।

केंद्र सरकार की राशि की हुई लूट : सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करने के दौरान कहा कि एम्फन पीड़ितों के लिए जो राशि आयी वह केंद्रीय सरकार का पैसा था, जो पीड़ितों को नहीं मिला, इसमें टीएमसी ने रुपये की लूट की है। कैग की रिपोर्ट को जल्द से जल्द पेश किया जाना चाहिए। एम्फन घोटाला, कोयला, गौ तस्करी इन मामलों में भी कार्रवाई होनी चाहिए। इनकी जांच करनी चाहिए। लोकसभा में दल बदलने पर पद त्याग देना होता है, इसके बाद छह माह के अंदर चुनाव होता है। बाबुल सुप्रियो के चले जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। नगर निगम में काफी दिनों से प्रशासक को रहकर चलाया जा रहा है। यहां भी हमलोगों ने चुनाव कराने की मांग की है। कर्मियों को इसके लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी