बंग भारती कला केंद्र की चित्रांकन प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी बेनाचिति दुर्गापुर शहर के बंग भारतीय कला केंद्र की ओर से रविवार चित्रांक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:39 PM (IST)
बंग भारती कला केंद्र की चित्रांकन प्रतियोगिता
बंग भारती कला केंद्र की चित्रांकन प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी, बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के बंग भारतीय कला केंद्र की ओर से रविवार चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। इसमें दर्जनों बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं कुछ दिन पहले हुई ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में अव्वल हुए बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। यहां मेयर परिषद सदस्य राखी तिवारी, सुदेव राय समेत योगा सेंटर की सचिव माया कर्मकार, कौशिक तिवारी, योगा शिक्षक अंजन बनर्जी सहित सदस्य मौजूद थे।

राखी तिवारी ने कहा कि कला केंद्र की ओर से बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन काफी सराहनीय है। इससे बच्चों का मानसिक विकास होता है। वहीं योगा से शरीर स्वस्थ रहता है। बच्चों को थोड़ा समय योगा के लिए निकालना चाहिए।

chat bot
आपका साथी