आसनसोल मंडल लगातार तीसरी बार पुरस्कृत

जागरण संवाददाता आसनसोल आसनसोल मंडल के सुरक्षा विभाग के सुरक्षा बल के अधिकारियों जवानो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:00 PM (IST)
आसनसोल मंडल लगातार तीसरी बार पुरस्कृत
आसनसोल मंडल लगातार तीसरी बार पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, आसनसोल :

आसनसोल मंडल के सुरक्षा विभाग के सुरक्षा बल के अधिकारियों, जवानों के द्वारा कोविड-19 में किए गए बेहतर कार्य के लिए पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मनोज जोशी ने सुरक्षा विभाग की ओर से आसनसोल मंडल को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।

आसनसोल रेल मंडल लगातार तीन वर्षों से यह उपलब्धि हासिल कर रहा है। रविवार शाम आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्रा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व रेलवे के अधीन हावड़ा, सियालदह, मालदह व आसनसोल आता है। इसमें सुरक्षा विभाग द्वारा सुरक्षा संबंधित समीक्षा की गई जिसमें आसनसोल रेल मंडल को बेहतर प्रदर्शन के लिए पिछले तीन वर्षों से आसनसोल रेल मंडल के महाप्रबंधक की ओर से पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडल के अधीन सुरक्षा विभाग के जवानों ने महिला की सुरक्षा, बच्चों की तस्करी करने वालों को पकड़ने, टिकट दलाल पर अंकुश लगाने, रेलवे की संपत्ति को बचाने में बेहतर प्रदर्शन किया है। कोविड निर्देशों का पालन करते हुए स्टेशन से देश के विभिन्न जगहों पर जाने वालों यात्रियों व विभिन्न हिस्सों से आसनसोल स्टेशन पर आने वालों यात्रियों को शारीरिक दूरियों का पालन करने, मास्क लगाकर सफर करने संबंधित जागरूकता की दिशा में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। सभी पहलुओं को आकलन करते हुए पूर्व रेलवे मुख्यालय ने पुरस्कृत करने के लिए चयन किया। आसनसोल मंडल को सुरक्षा पुरस्कार के लिए चयन किए जाने की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ के जवानों, अधिकारियों व रेल कर्मियों में खुशी का माहौल है।

डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार : पूर्व ब‌र्द्धमान जिले के मंगलकोट थाना के खुदरून दीघीरपार इलाके से डकैती की योजना बना रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से राड, भुजाली, रस्सी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत नामंजूर हो गई। आरोपितों में मंगलकोट के कुलसुना गांव निवासी हसिबुल शेख, शेख मसिउद्दीन एवं माझीखारा गांव के बापी शेख एवं शेख एदेर है। शनिवार की रात के समय ये लोग दीघीरपार के सुनसान इलाके में डकैती के लिए एकत्र हुए थे। जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर दी एवं चारों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के साथ और कौन लोग शामिल है, इसका पता पुलिस लगा रही है।

chat bot
आपका साथी