तृकां के शासन में लोकतंत्र की हत्या

अंडाल : काजोड़ा ग्राम स्थित हटिया में महिला समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रतिमा बाउरी ने की। य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jun 2018 01:39 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jun 2018 01:39 AM (IST)
तृकां के शासन में लोकतंत्र की हत्या
तृकां के शासन में लोकतंत्र की हत्या

अंडाल : काजोड़ा ग्राम स्थित हटिया में महिला समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रतिमा बाउरी ने की। यहां देवोमिता सरकार मौजूद थी। उन्होंने तृकां पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में तृकां की सरकार लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार को छीनने में लगी है। इसका नजारा पंचायत चुनाव में भी देखने को मिला। हार के भय से तृकां ने पहले विरोधी दलों को नामांकन करने में बाधा दिया। वहीं चुनाव के दिन हर जगह बूथ लूट की घटना हुई। यहां की जनता अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकी। तृकां पुलिस की मदद से गुंडागर्दी का माहौल तैयार कर रखी है। शिकायत करने के बाद पुलिस की ओर से भी कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में तृकां की सरकार बनने के बाद से चोरी, छिनतई लूट की घटना जारी है। चारों तरफ तृकां का ¨सडिकेट राज चल रहा है। राज्य में उद्योग नहीं लगने से बेरोजगार युवकों को रोजगार का अवसर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार भी लगातार जनविरोधी नीतियां अपना रही है। जिसका विरोध हर किसी को करना होगा।

chat bot
आपका साथी