तोड़े गए आइएसपी के 20 असुरक्षित क्वार्टर, तृकां नेता ने किया विरोध, रोकना पड़ा अभियान

बर्नपुर सेल आइएसपी नगर सेवा विभाग ने गुरुवार को बर्नपुर टाउनशिप में परित्यक्त (असुरक्षित) क्वाट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:48 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:48 AM (IST)
तोड़े गए आइएसपी के 20 असुरक्षित क्वार्टर, तृकां नेता ने किया विरोध, रोकना पड़ा अभियान
तोड़े गए आइएसपी के 20 असुरक्षित क्वार्टर, तृकां नेता ने किया विरोध, रोकना पड़ा अभियान

बर्नपुर : सेल आइएसपी नगर सेवा विभाग ने गुरुवार को बर्नपुर टाउनशिप में परित्यक्त (असुरक्षित) क्वार्टरों को तोड़ने का काम शुरू किया। इसमें तीन जेसीबी मशीन लगाई गई थी। अभियान के शुरू होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पहले दिन लगभग 20 क्वार्टरों को तोड़ा गया। यहां करीब 150 क्वार्टरों को तोड़ा जाना है। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता उत्पल सेन और राखी सेन ने पहुंच कर क्वार्टर तोड़ने का विरोध किया। राखी सेन ने जेसीबी मशीन की चाबी को लेकर काम रोक दी। इससे लगभग एक घंटे तक काम बंद रहा। उनका कहना था कि चुनाव के चलते दौरान जहां सभी कार्य रोक दिया जा रहा है तो फिर कैसे क्वार्टरों को तोड़ने का काम चल रहा है। इसे भी बंद होना चाहिए। विरोध के कारण क्वार्टरों को तोड़ने का काम बंद कर दिया गया और अभियान में शामिल लोग वापस लौट गए। अभियान में जीएम भाष्कर कुमार, नगर सेवा विभाग का पूरा अमला और सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

आइएसपी के सीजीएम देवब्रत घोष ने बताया कि क्वार्टरों को तोड़ने का ऑर्डर बहुत पुराना है। पहले चरण में यहां 150 क्वार्टरों को तोड़ा जाएगा। बाद में समस्त परित्यक्त क्वार्टरों को तोड़ा जाएगा। यहां नये 500 यूनिट क्वार्टर बनाने की योजना है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आग्नेयास्त्र के साथ चार युवक गिरफ्तार

बेनाचिति : शांतिपूर्वक एवं भयमुक्त माहौल में चुनाव करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह कमर कस चुका है। हर इलाके में नाका जांच की जा रही है, ताकि कोई उपद्रवी इलाके में प्रवेश न करे। पुलिस की ओर से गश्ती भी बढ़ाई गई है। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। गुरुवार की रात कांकसा थाना की पुलिस ने चार युवकों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से दो पाइपगन एवं दो कारतूस बरामद हुआ। गुरुवार उन्हें दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत नामंजूर हो गई। पुलिस ने गोपी हलदार एवं शेख बाप्पा को पांच दिनों के रिमांड पर ले लिया, जबकि अन्य दो लोगों को जेल भेज दिया गया। बुधवार की रात गोपली, बाप्पा, शेख अफताब एवं हालिम को पुलिस ने पानागढ़-दुबराजपुर सड़क मार्ग के पियारीगंज के समीप से गिरफ्तार किया। ये लोग किसी छिनतई की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। जिसकी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा।

chat bot
आपका साथी