आठ घंटे बंद रहा यमुनोत्री राजमार्ग

उत्तरकाशी बुधवार की रात को जनपद में बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को धरासू बैंड और पाली गाड के पास करीब आठ घंटे तक बंद रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 11:09 PM (IST)
आठ घंटे बंद रहा  यमुनोत्री राजमार्ग
आठ घंटे बंद रहा यमुनोत्री राजमार्ग

उत्तरकाशी : बुधवार की रात को जनपद में बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को धरासू बैंड और पाली गाड के पास करीब आठ घंटे तक बंद रहा। राजमार्ग खुलने के बाद गीठ क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिली। जिसके बाद राजमार्ग पर आवाजाही शुरू हो सकी।

बुधवार की रात और बृहस्पतिवार सुबह जनपद में जमकर बारिश हुई। धरासू बैंड और पालीगाड के पास आलवेदर निर्माण क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ। आलवदेर रोड का निर्माण करने वाली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची तथा हाईवे को सुचारू करने में जुटी। करीब आठ घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर को राजमार्ग सुचारू हुआ। (जासं) रुद्रप्रयाग: जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुवार को बदरीनाथ व केदारनाथ हाईवे कई स्थानों पर मलबा व बोल्डर आने बंद रहे, हालांकि देर शाम आवाजाही सुचारू हो सकी। इससे आमजन को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गुरुवार सुबह छह बजे तेज बारिश से रुद्रप्रयाग व श्रीनगर के बीच बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़, शिवनंदी, नरकोटा के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। इसी प्रकार केदारनाथ हाईवे पर मेदनपुर, सिल्ली के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। जिसके बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान लोग सुबह से ही हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। बारिश तेज होने से हाईवे सुचारू करने में अधिक समय लगा। लगभग 11 बजे तक एनएच लोनिवि ने दोनों हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिए थे। वहीं, केदारघाटी में विगत तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गौरीकुंड के पास केदारनाथ हाईवे पर मलबा आने से बार-बार अवरुद्ध होता रहा है।

chat bot
आपका साथी