खेत में काम कर रही महिला भालू से भिड़ी

भटवाड़ी ब्लॉक के नाल्ड गांव में भालू ने हमला कर गांव की एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:51 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:51 PM (IST)
खेत में काम कर रही  महिला भालू से भिड़ी
खेत में काम कर रही महिला भालू से भिड़ी

उत्तरकाशी: भटवाड़ी ब्लॉक के नाल्ड गांव में भालू ने हमला कर गांव की एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाव में महिला ने दरांती से भालू पर वार किया। तब जाकर भालू जंगल की ओर भागा। घायल महिला खेतों से घर पहुंची, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नल्ड गांव निवासी जलमा देवी (45) पत्नी रामगोविद खेत में काम करने गई थी। खेत में छुपे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के हल्ला मचाने और दरांती से भालू से अपना बचाव करने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद महिला घायल अवस्था में खेतों से घर आई। डिप्टी रेंजर पपेन्द्र रौतेला और वनकर्मियों ने महिला को उत्तरकाशी अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सकलानी ने कहा कि भालू के हमले में घायल हुई महिला का उपचार किया जा रहा है। घायल महिला की हालत ़खतरे से बाहर है। (जासं)

chat bot
आपका साथी