पति की पिटाई से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

पति की पिटाई से घायल विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि विवाहिता के पति ने उसे बुरी तरह से पीटा था जिससे विवाहिता की मौत हुई।

By Edited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 10:52 AM (IST)
पति की पिटाई से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
पति की पिटाई से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी, जेएनएन। पति की पिटाई से घायल विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि विवाहिता के पति ने उसे बुरी तरह से पीटा था, जिससे विवाहिता की मौत हुई। इस मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

पांच साल पहले बड़कोट तहसील क्षेत्र के कुपड़ा गांव निवासी अतर सिंह की बेटी शर्मिला का विवाह तनुज राजपूत निवासी ग्राम बाम, तहसील बड़ौत जनपद बागपत (उत्तर प्रदेश) के साथ हुआ था। शर्मिला देवी के भाई जनक सिंह ने पुलिस को बताया कि शर्मिला देवी के दो बच्चे हैं।

आरोप है कि शर्मिला देवी के साथ उसका पति तनुज राजपूत आए दिन दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था। बीते रोज भी उसने शर्मिला को बुरी तरह पीटा तथा विकासनगर छोड़ दिया। वहां गांव की एक महिला ने उन्हें सूचना दी। जब वह शर्मिला को अपने घर कुपड़ा ला रहा था तो शर्मिला ने बताया कि उसके पति ने उसे बुरी तरह से पीटा और उसकी तबियत खराब हो रही है। 

यह भी पढ़ें: किसान की गला रेतकर हत्या, खून से सना चाकू मौके पर फेंक फरार हुए बदमाश

डामटा के पास बस से उतर कर जनक सिंह ने शर्मिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी सूचना बड़कोट तहसील को दी। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम अनुराग आर्य ने पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। वहीं पुरोला थाने में आरोपित तनुज राजपूत के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: बाहर का दूध नहीं पीता था छह माह का शिशु, तो मां ने कर दिया कत्ल; ऐसे हुआ खुलासा

chat bot
आपका साथी