यमुनोत्री में घोड़ा पड़ाव के पास रास्ता क्षतिग्रस्त
यमुनोत्री धाम के निकट घोड़ा पड़ाव के पास एक नाले में बह गया।
संवाद सूत्र, बड़कोट (उत्तरकाशी) : यमुनोत्री धाम में घोड़ा पड़ाव के पास नाले में आए उफान से धाम को जोड़ने वाला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्री मलबे के ऊपर जान जोखिम में डाल कर मंदिर तक पहुंच रहे हैं।
यमुनोत्री धाम में रह रहे तीर्थ पुरोहित गिरीश उनियाल और अनु उनियाल ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। एकाएक तेज आवाज सुन मंदिर की धर्मशाला में रह रहे तीर्थ पुरोहित और अन्य कर्मचारी दहशत में आ गए। बाहर निकलकर देखा तो नाला उफान पर था। उफान के साथ आए मलबे से मंदिर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की रेलिंग भी टूट गई है।