सैनिक मेले में पूर्व सैनिक सहित वीर नारियों का सम्मान

विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेले में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में तीन लड़ाइयों में हिस्सा लेने वाले ग्राम खालसी निवासी प्रताप सिंह पंवार (85) सहित कई वीर नारियां शामिल रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:00 PM (IST)
सैनिक मेले में पूर्व सैनिक सहित वीर नारियों का सम्मान
सैनिक मेले में पूर्व सैनिक सहित वीर नारियों का सम्मान

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेले में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में तीन लड़ाइयों में हिस्सा लेने वाले ग्राम खालसी निवासी प्रताप सिंह पंवार (85) सहित कई वीर नारियां शामिल रहीं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने कई देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

रामलीला मैदान में आयोजित सैनिक दीपावली मेले में भारत-चीन के साथ 1962, 65 और 1971 में भारत-पाक में हिस्सा लेने वाले प्रताप सिंह पंवार को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त लांस नायक प्रताप सिंह पंवार 1960 में इंजीनियरिग रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उनकी तीन पीढि़यां भी सेना का हिस्सा बनीं। सम्मानित होने वाली वीर नारियों में भटकोट चिन्यालीसौड़ की सुमित्रा देवी पत्नी स्व. चंद्रमणि भट्ट, नेताला की सुशीला देवी पत्नी स्व. प्रेम सिंह मटूड़ा, भटकोट भटकोट चिन्यालीसौड़ की रामकली देवी पत्नी स्व. कुंदन सिंह, हडियाड़ी चिन्यालीसौड़ की देवी पत्नी स्व. हुकम सिंह, खालसी गाड़ की विमला देवी पत्नी स्व. वीर सिंह, बंदाण गांव की माणी देवी पत्नी स्व. चंदन सिंह, बंदोलगांव दसगी की पूर्णदेवी पत्नी स्व. किशन सिंह भंडारी, धरासू निवासी चंदरा देवी पत्नी स्व. मोहन लाल, पाटा गांव की आरती देवी पत्नी स्व. हरि सिंह चौहान, उत्तरों निवासी बिजनदेई पत्नी स्व. कृपाल सिंह राणा, गंगोरी निवासी पूनम चौहान पत्नी वीर सिंह चौहान, अलेथ निवासी सरिता देवी पत्नी स्व. वीरपाल सिंह, गंगोरी निवासी मंगली देवी पत्नी स्व. जय सिंह को सम्मानित किया। गढ़वाली परिधान में जया पटेल की टीम ने प्रतिभाग किया, जिसमें साधना जोशी, बीना भट्ट, ममता जोशी व अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जबकि, स्कूली बच्चे गौरी, हिमानी, रिचा चौहान, अनुष्का राणा, जहानवी, प्रियांशी, दिव्यांशी, माला, नंदिनी आर्य ने प्रतिभाग किया।

chat bot
आपका साथी