मानसून सीजन में चुनौती बनेगी संचार सेवा: रविनाथ रमन

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी पहाड़ों में प्री मानसून की बारिश ने ही आमजन की मुसीबत बढ़ा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:44 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:44 PM (IST)
मानसून सीजन में चुनौती बनेगी संचार सेवा: रविनाथ रमन
मानसून सीजन में चुनौती बनेगी संचार सेवा: रविनाथ रमन

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: पहाड़ों में प्री मानसून की बारिश ने ही आमजन की मुसीबत बढ़ा दी है, जो प्रशासन के लिए भी चुनौती बन रही है। लेकिन, इसी बीच प्रशासन का ध्यान पहाड़ों की बदहाल संचार सेवा पर गया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने दैनिक जागरण से बातचीत में इस बात को स्वीकार किया कि गढ़वाल मंडल के कई गांवों में संचार सेवा सही नहीं है। साथ ही कई क्षेत्र अभी तक संचार सेवा से नहीं जुड़े हैं। इसे लेकर उन्होंने गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट मांगी है ताकि बीएसएनएल व अन्य मोबाइल कंपनियों के अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था सुधारने के लिए बातचीत की जा सके।

जनपद उत्तरकाशी के तीन दिवसीय दौरे के दौरान गढ़वाल मंडल आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये बैठक ली, जिसमें संचार सेवा को लेकर चर्चा हुई। संचार की सबसे बदहाल स्थिति उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में सामने आई। इनमें अधिकांश क्षेत्र बीएसएनएल की मोबाइल सेवा से जुड़े हुए हैं। लेकिन, बारिश होते ही बीएसएनएल की सेवा कब ठप हो जाए, कुछ पता नहीं। गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने कहा कि गढ़वाल में बीएसएनल के टावर से कई स्थानों पर ठेकेदार और अन्य मामलों के कारण सर्विस बंद हैं। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। उसे बीएसएनएल के उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। साथ ही कई स्थान ऐसे भी हैं, जहां आज तक संचार सुविधा नहीं पहुंच पाई है। इसके लिए पुलिस सहित एसडीआरएफ की संचार व्यवस्थाओं और अन्य लोकल एजेंसियों सहित सैटेलाइट फोन जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी