गंगोत्री में दाम्पत्य सूत्र में बंधे तीन जोड़े

गंगोत्री धाम में विजयादशमी पर तीन शादियां सादगी से संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:49 PM (IST)
गंगोत्री में दाम्पत्य सूत्र में बंधे तीन जोड़े
गंगोत्री में दाम्पत्य सूत्र में बंधे तीन जोड़े

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में विजयादशमी पर तीन शादियां सादगी से संपन्न हुई। शादी में तीर्थपुरोहित बराती बने और दूल्हा-दुल्हन ने मां गंगा के मंदिर की परिक्रमा कर सात फेरे लिए। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित एवं व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सेमवाल ने बताया कि विजयादशमी के पर्व पर मुखवा निवासी मनीष सेमवाल, जसपुर निवासी सुरेश और सारी निवासी दीपेंद्र पंवार की शादियां हुई। इससे गंगोत्री धाम में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जो दंपती गंगोत्री धाम में दाम्पत्य सूत्र में बंधते हैं, उनका भावी दांपत्य जीवन मंगलमय होता है।(जासं)

chat bot
आपका साथी