शुक्रवार को टीम का इंतजार करते रहे ग्रामीण

संवाद सूत्र पुरोला सेवा बरी डोखरी मोटर मार्ग के संयुक्त निरीक्षण के लिए बीती शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:27 PM (IST)
शुक्रवार को टीम का इंतजार करते रहे ग्रामीण
शुक्रवार को टीम का इंतजार करते रहे ग्रामीण

संवाद सूत्र, पुरोला : सेवा बरी डोखरी मोटर मार्ग के संयुक्त निरीक्षण के लिए बीती शुक्रवार को लोक निर्माण व राजस्व विभाग की टीम नहीं पहुंची। जबकि धौला के पास ग्रामीण इंतजार करते रहे। इसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया, जिसके बाद शनिवार को संयुक्त जांच टीम धौला पहुंची।

सेवा बरी डोखरी मोटर मार्ग के लिए ग्रामीणों ने पुरोला तहसील में धरना दिया था। लोनिवि व राजस्व विभाग ने आश्वासन दिया था कि शुक्रवार 24 सितंबर को संयुक्त टीम सर्वे के लिए पहुंचेगी। लेकिन शुक्रवार को संयुक्त टीम में से केवल गोविद पशु विहार राष्ट्रीय पार्क के उप निदेशक डीपी बलूनी ने प्रस्तावित सड़क का धोला से दांताधार तक पांच किलोमीटर ग्रामीणों के साथ पैदल निरीक्षण किया। साथ ही धोला में रूपीन नदी पर पार्क क्षेत्र में बनने वाले 18 मीटर स्पान गार्डर पुल के निर्माण की बाधाओं को दूर कर पत्रावली जल्द शासन को भेजने का आश्वासन दिया।

मोरी के सीमांत क्षेत्र फतेपर्वत पट्टी को हिमाचल से जोड़ने के लिए धोला-सेवा-बरी-डोखरी मोटर मार्ग वर्ष 2005 में 14 किलोमीटर स्वीकृत हुआ था। तब से लेकर अभी तक इस मोटर मार्ग की तीन बार मुख्यमंत्री घोषणा कर चुके हैं। गत मंगलवार-बुधवार को ग्रामीणों ने इस सड़क की मांग को लेकर लोनिवि कार्यालय व तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया था, जिसमें शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया था। शुक्रवार को बरी की प्रधान सुन्नी देवी, सुरती लाल, पूर्व प्रधान रोशन भारती, थंप्पी सिंह रावत, सरीता देवी, सुरेश कुमार, मनोज राजी देवी, इंदिरा देवी, कल्पना, अनीता देवी, विमला देवी, अंकुश रावत, करमचंद, रामोद, चेतराम, महेंद्र सिंह आदि ग्रामीण इंतजार करते रहे।

लोनिवि के ईई दीपक कुमार ने बताया कि सेवा-बरी-डोखरी मोटर मार्ग के संयुक्त सर्वेक्षण के लिए शुक्रवार को जाना था। लेकिन टीम में शामिल राजस्व विभाग के निरीक्षक, भू-राजस्व निरीक्षक अन्य कार्यों में व्यस्त थे। लेकिन शनिवार को टीम सर्वे के लिए धौला भेजी गई है।

chat bot
आपका साथी