मांडियासारी मसून सड़क का शिलान्यास

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने मांडियासारी-मसून गांव के लिए 3.2 मार्ग बनना था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:58 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:11 PM (IST)
मांडियासारी मसून सड़क का शिलान्यास
मांडियासारी मसून सड़क का शिलान्यास

संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़: यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने मांडियासारी-मसून गांव के लिए 3.22 करोड़ रुपये की लागत से मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।

ब्रह्मखाल के कुमराडा गांव में माडियासारी-मसून सड़क निर्माण के शिलान्यास समारोह के अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि सड़क गांव के विकास की प्रथम सीढ़ी है। गांवों तक शतप्रतिशत सड़क पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा में अधिकांश गांवों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। केवल आधा दर्जन गांव ही सड़कों से वंचित हैं, जिनको सड़क से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर डुन्डा प्रमुख शैलेंद्र कोहली, लोकनिर्माण के ई ई प्रवीन कुश,प्रधान अनिल रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिलवाल, रविन्द्र भंडारी, मनीष भंडारी, धनवीर रमोला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी