तीर्थ पुरोहित बोले, आयुक्त का किया स्वागत, सीईओ का नहीं

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी तीन दिनी दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह गढ़वाल आयुक्त एवं देवस्थ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:27 PM (IST)
तीर्थ पुरोहित बोले, आयुक्त का किया स्वागत, सीईओ का नहीं
तीर्थ पुरोहित बोले, आयुक्त का किया स्वागत, सीईओ का नहीं

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: तीन दिनी दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह गढ़वाल आयुक्त एवं देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन पहली बार गंगोत्री धाम पहुंचे। जहां तीर्थ पुरोहितों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि उन्होंने गढ़वाल आयुक्त का स्वागत किया है, चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सीईओ का नहीं। चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर उनका विरोध जारी है।

गंगोत्री से लौटने पर पत्रकारों से बातचीत में गढ़वाल आयुक्त एवं देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने कहा कि देवस्थानाम बोर्ड को लेकर वे किसी तरह की टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। यह बोर्ड राज्य सरकार के अधिनियम के माध्यम से बना है। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर जो निर्णय करना है, वह राज्य सरकार और विधानसभा को करना है। वर्तमान में चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड अस्तित्व में है।

गढ़वाल आयुक्त एवं चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन तीन दिनी दौरे पर शुक्रवार को उत्तरकाशी पहुंचे। रात्रि विश्राम हर्षिल में करने के बाद शनिवार सुबह वह गंगोत्री धाम पहुंचे। गढ़वाल आयुक्त ने गंगोत्री मंदिर परिसर से ही मां गंगा के दर्शन किए। साथ ही गंगोत्री धाम में चल रहे घाटों के निर्माण की स्थिति को भी देखा। इसके बाद गंगोत्री मंदिर समिति के सभा कक्ष में तीर्थ पुरोहितों के साथ उनकी बैठक हुई। बैठक में गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि तीर्थ पुरोहित देवस्थानाम प्रबंधन बोर्ड को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। सभी तीर्थ पुरोहितों ने काली फीती बांधी और काले मास्क पहने हुए हैं। तीर्थ पुरोहितों ने मुखवा जांगला सड़क मार्ग बनाने की मांग की। जिस पर गढ़वाल आयुक्त ने आश्वासन दिया कि वन भूमि के निस्तारण होने के बाद शीघ्र ही सड़क मार्ग बनाने की कार्रवाई कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी