पुरोला में छात्र-छात्राओं ने निकाली झांकी

धनतेरस के अवसर पर विद्या मंदिर इंटर कालेज पुरोला के छात्र-छात्राओं ने भगवान राम-सीता की झांकी निकाल कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 11:10 PM (IST)
पुरोला में छात्र-छात्राओं  ने निकाली झांकी
पुरोला में छात्र-छात्राओं ने निकाली झांकी

पुरोला: धनतेरस के अवसर पर विद्या मंदिर इंटर कालेज पुरोला के छात्र-छात्राओं ने भगवान राम-सीता की झांकी निकाल कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मंगलवार को पुरोला स्थित सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज ने विद्यालय प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए कुमोला रोड, बस स्टेशन तक भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की स्कूल बैंड के साथ झांकी निकाल कर प्रकाश उत्सव दीपावली का जश्न मनाया। सभी को सौहार्द, स्नेह व भाइचारे की भावना से राम राज की स्थापना का संदेश दिया। सभी से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को स्मरण कर समाज के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनसूया प्रसाद जखमोला, कृष्णा प्रसाद थपलियाल, प्यार सिंह पंवार, जगमहेन्द्र राणा, देवेंद्र कंडारी आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री के दौरे को बताया निराशाजनक

नौगांव : यमुनाघाटी के कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नौगांव दौरे को निराशाजनक बताया। कांग्रेस ओबीसी प्रदेश सचिव राजेश रावत ने कहा भाजपा शासन से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों के लिए सरकार ने कुछ भी नहीं किया है। अब महंगाई से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी आम जनता परेशान है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। ब्लाक अध्यक्ष रामप्रसाद सेमवाल ने कहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रास्ता निर्माण तथा भाजपा कार्यकत्र्ताओं के आपसी झगड़ों तक सीमित रहा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महज दावे किए जा रहे हैं। धरातल पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बोलने नहीं दिया गया। (संसू)

chat bot
आपका साथी