उत्तरकाशी में एक दशक बाद गिरी बर्फ

उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित पुरोला, नौगांव, मोरी, बडकोट, डुंडा, धौंतरी में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:49 PM (IST)
उत्तरकाशी में एक  दशक बाद गिरी बर्फ
उत्तरकाशी में एक दशक बाद गिरी बर्फ

उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित पुरोला, नौगांव, मोरी, बडकोट, डुंडा, धौंतरी में करीब एक दशक बाद हिमपात हुआ है। रुई जैसी गिर रही बर्फ को देख इन शहरी कस्बों में लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रखा। लोग सड़कों से लेकर अपनी घरों की छतों पर आए तथा बर्फबारी का खुश होकर स्वागत किया। गौरतलब है कि उत्तरकाशी में बर्फबारी 2009 में हुई थी, जो कुछ समय तक टिकी थी।

समुद्र तल से 1150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उत्तरकाशी, 1250 की ऊंचाई पर बडकोट, 1200 मीटर की ऊंचाई पर नौगांव, 1250 मीटर की ऊंचाई पर पुरोला, 1300 मीटर की ऊंचाई पर मोरी तथा 1100 मीटर की ऊंचाई पर डुंडा में मंगलवार की शाम को बर्फ गिरी तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बर्फ गिरने पर लोग अपने घरों से बाहर निकले तथा एक दूसरे को फोन पर भी बर्फ गिरने की जानकारी दी। जो बच्चे और बूढ़े करीब से बर्फ का दीदार नहीं कर पाए थे, उन्होंने भी बर्फबारी का आनंद लिया। स्थानीय निवासी एवं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूडा, पर्यावरण प्रेमी केशर ¨सह, भाजपा नेता लोकेंद्र ¨सह बिष्ट, रेड क्रॉस के चेयरमैन अजय पुरी आदि ने कहा कि उत्तरकाशी शहर में काफी लंबे समय बाद बर्फबारी हुई है। पर्यावरण के लिए यह अच्छे संकेत हैं। (जासं)

chat bot
आपका साथी